Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बस्ती में 24.50 करोड़ से 23 सड़कों का होगा निर्माण, 20 हजार की आबादी को होगा सीधा फायदा

    Updated: Tue, 24 Mar 2026 07:10 PM (IST)

    बस्ती जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 23 नई सड़कों का निर्माण होगा। इन पर 24.49 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिससे 20.59 किलोमीटर की लंबाई मे ...और पढ़ें

    ग्रामीण क्षेत्रों में 24.50 करोड़ से 23 सड़कों का होगा निर्माण।

    ग्रामीण क्षेत्रों में 24.50 करोड़ से 23 सड़कों का होगा निर्माण।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बस्ती। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 23 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इन पर 24 करोड़ 49 लाख 77 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। सांसद के पैड पर प्रस्तावित इन सड़कों को जिला पंचायत का भी अनुमोदन मिल चुका है। शासन ने प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है, जल्द ही इसके लिए धन अवमुक्त हो जाएगा। धन मिलते ही इनका निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

    प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाले मार्गो में हनुमानगंज रौनहिया मार्ग पर पकरी सोयम से सिसवारी मुगल मार्ग, सोनहा के बनरही जंगल से यादव पुरवा, गौर हलुवा मार्ग से ढोढरी, हाईवे पर छावनी के नाल्हीपुर आमारी से जुआ मिश्र, रुधौली भानपुर मार्ग से कुसम्ही कुंवर, लालगंज महादेवा मार्ग पर अमईपार से केवटहिया, बस्ती बांसी मार्ग पर कोड़रा से शेखुई, इसी मार्ग सेम्हों से अनुसूचित बस्ती दसिया, राम जानकी से बगाैलिया जोत का निर्माण कराया जाएगा।

    इसके साथ ही, बस्ती महुली मार्ग पर बैजनाथजोत, श्रृंगीनारी रजवापुर मार्ग से करनपुर, विक्रमजोत टूटी भीटी मार्ग से लोहरौली, हाईवे पर अमारी पड़री मिश्र से बरना मार्ग, राम जानकी मार्ग से झारखंडीजोत, मखौड़ा धाम से नगरा बदली, विक्रमजोत श्रृंगी नारी मार्ग से सुकरौली पांडेय, हाईवे से खोराखर, मुंडेरवा से लौकिहवा मुस्लिम पुरवा का निर्माण होगा।

    वहीं, सलेमपुर कुंवर मार्ग से लक्षिमनपुर, संसारीपुर गोकुलपुर मार्ग से चौधरी पुरवा, हर्रैया श्रृंगीनारी मार्ग से भगोलेपुरवा, महादेवा बेलघाट मार्ग से छपिया बुजुर्ग, परशुरामपुर बाघानाला मार्ग से खीरीबाग तक पक्की सड़क बनवाई जाएगी। आबादी के बीच सीसी रोड तो अन्य स्थानों पर डामर रोड का निर्माण कराया जाएगा।

    खबरें और भी

    जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 20.59 किलोमीटर की लंबाई में कुल 23 सड़कों का निर्माण कराया जाना है। विभाग द्वारा विस्तृत परियोजना रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। सड़क निर्माण पर 24 करोड़ 49 लाख 77 हजार रुपये खर्च होने हैं। जल्द ही विभाग को धन मिल जाएगा। -अंकुर वर्मा,अधिशासी अभियन्ता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग।