कांवड़ यात्रा: बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर आज से 11 अगस्त तक वाहनों का आवागमन बंद
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर आज शाम से 11 अगस्त तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा, जिससे वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। गोरखपुर से लखनऊ और ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर 11 अगस्त तक आवागमन बंद।
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रूट डायवर्जन किया गया।
गोरखपुर-लखनऊ वाहन अब पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जाएंगे।
जागरण संवाददाता, बस्ती। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शुक्रवार शाम चार बजे से 11 अगस्त रात 08 बजे तक बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। गोरखपुर से लखनऊ के लिए वाहन पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से होकर जाएंगे। सिद्धार्थनगर के वाहन उतरौला-गोंडा होकर और संतकबीरनगर के वाहन कांटे-मुंडरेवा-लालगंज-कलवारी होकर टांडा पुल से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पकड़ेंगे। सात से 11 अगस्त तक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
रोडवेज बसें, एंबुलेंस, कांवड़ यात्रियों के वाहन और अन्य जरूरी वाहनों को सुविधा के अनुसार प्रशासन संचालित करवाएगा। डीआइजी संजीव त्यागी ने बताया कि तीनों जिलों के वाहनों के लिए अलग-अलग रूट का निर्धारण किया गया है। जरूरी सामान की आपूर्ति के लिए आवाजाही सामान्य रहेगी।
सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि बस्ती शहर में भी 11 स्थानों पर यातायात व्यवस्था बदलेगी। गोरखपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को फुटहिया से कलवारी-टांडा होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट किया गया है।
लखनऊ से गोरखपुर जाने वाले वाहन अयोध्या से सुल्तानपुर रोड होते पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट कर टांडा, कलवारी होते हुए बस्ती आएंगे। इसी तरह सिद्धार्थनगर के वाहन डुमरियागंज वाया उतरौला होते हुए गोंडा लखनऊ की ओर जाएंगे।
संतकबीरनगर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन कांटे, मुंडेरवा वाया लालगंज, अंबेडकरनगर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होकर जाएंगे। यातायात को नियंत्रित करने के लिए जगह- जगह बैरीकेडिंग की गई है। आपातकालीन सेवाओं, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को डायवर्जन से मुक्त रखा गया है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- 'मैं राज्यपाल नहीं मां भी हूं', गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षा समारोह पर बोलीं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल
भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित
सीओ सिटी सत्येन्द्र भूशण तिवारी ने बताया कि कांवड़ मार्ग और शहर के डायवर्जन क्षेत्र में भारी एवं व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इन्हें शहर के वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। डायवर्जन स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती की गई है ताकि चालकों को समय रहते वैकल्पिक मार्गों की जानकारी दी जा सके।
स्थानीय नागरिकों और बाहर से आने वाले वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे शहर के भीतर सफर करने से पहले ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी वैकल्पिक मार्गों की सूची का अवश्य ध्यान रखें। इस पवित्र आयोजन में यात्रियों की सुविधा के लिए प्रशासन का सहयोग करें और अनावश्यक यात्रा से बचें।