दक्षिण अफ्रीका में हुई बस्ती के कारोबारी की मौत, 26 दिन बाद गांव पहुंचा शव
बस्ती के पचारी कला गांव निवासी लकड़ी कारोबारी दिलीप कुमार गुप्ता का दक्षिण अफ्रीका में निधन हो गया। 26 दिन ...और पढ़ें
-1788714795134_m.webp)
कारोबारी की हुई मौत।
HighLights
बस्ती के लकड़ी कारोबारी दिलीप गुप्ता का दक्षिण अफ्रीका में निधन।
26 दिन बाद उनका शव पचारी कला गांव पहुंचा।
परिवार में शोक, ग्रामीणों ने ढांढस बंधाया, अंतिम संस्कार हुआ।
जागरण संवाददाता, बस्ती। पचारी कला के एक लकड़ी कारोबार की मृत्यु दक्षिण अफ्रीका में हो गई । उनका शव 26 दिन बाद घर पहुंचा। रुधौली थाना क्षेत्र के पचारी कला गांव निवासी 45 वर्षीय दिलीप कुमार गुप्ता की दक्षिण अफ्रीका में मृत्यु हो गई। वह वहां लकड़ी का व्यवसाय करते थे। रविवार की सुबह करीब सात बजे उनका शव अफ्रीका से गांव स्थित घर पहुंचा तो स्वजन रोने-बिलखने लगे।
भाई अशोक गुप्ता ने बताया कि 10 अगस्त को भाई उनके दक्षिण अफ्रीका के आइवरी कोस्ट शहर में थे। इसी दौरान अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव को भारत लाया गया।
दिलीप कुमार छह भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके दो बेटे हैं। घर के बड़े सदस्य के रूप में वह परिवार की जिम्मेदारियां संभालते थे। शव पहुंचने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उनके घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। गमगीन माहौल में स्वजन अंतिम संस्कार किया ।
