विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बस्ती में अनियंत्रित कार ने दो बाइकों को रौंदा, मकान की दीवार तोड़कर पलटी, चार घायल

Published: Thu, 22 Oct 2026 09:27 AM (IST)

बस्ती में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अनियंत्रित कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी और एक मकान की दीवार ...और पढ़ें

मौके पर जुटे लोग। जागरण

मौके पर जुटे लोग। जागरण

HighLights

  1. बस्ती में अनियंत्रित कार ने दो बाइकों को टक्कर मारी।

  2. कार मकान की दीवार तोड़कर पलटी, चार लोग घायल।

  3. एक घायल विशाल विश्वकर्मा गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर।

जागरण संवाददाता, बस्ती। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसहवा गांव के पास गुरुवार देर रात करीब एक बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। बस्ती से अयोध्या की ओर जा रही एक अनियंत्रित कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। इसके बाद कार सीधे अरुण गुप्ता के मकान की दीवार तोड़ते हुए पलट गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए।

घायलों की पहचान सद्दाम हुसैन (30) पुत्र मोहम्मद हुसैन, मुलायम यादव (28) पुत्र जनार्दन यादव, विशाल विश्वकर्मा (20) पुत्र रामतेज विश्वकर्मा और मुबारक अली (27) पुत्र मोहम्मद अली के रूप में हुई है। सभी कुड़ी गांव, थाना नगर, जनपद बस्ती के निवासी हैं।

यह भी पढ़ें- बस्ती में यशोदा देवी को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, उमड़ा नेताओं का हुजूम

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उनका उपचार शुरू किया गया। विशाल विश्वकर्मा की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे में कार की टक्कर से मकान की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें- पुलिस का सायरन बजाने से विवाद, अलीगढ़ में जमकर मारपीट और पथराव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।