दहेज के लोभ में टूटा रिश्ता, बस्ती में 10 लाख के लिए शादी से इनकार; पुलिस ने दर्ज किया केस
दहेज की मांग को लेकर बस्ती में एक युवती का रिश्ता टूट गया, जिसके बाद पुलिस ने 10 लाख रुपये की मांग और मारपीट के आरोप में पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर् ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
दहेज की मांग पर युवती का रिश्ता टूटा।
पिता-पुत्र पर 10 लाख दहेज मांगने का आरोप।
बस्ती पुलिस ने मारपीट का भी केस दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, बस्ती। युवती का इंगेजमेंट हो जाने और शादी की तारीख पक्की होने के बाद ससुराल पक्ष की हरकत ने रिश्ता तोड़वा दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपित अमन कुमार तिवारी उर्फ सूरज व उनके पिता अशोक कुमार तिवारी निवासी तुरकौलिया उर्फ करमहिया थाना सोनहा पर 10 लाख दहेज की डिमांड व मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।
यह घटना सोनहा क्षेत्र के करमहिया बाजार का है। पीड़ित ने अपनी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी 20 अप्रैल 2026 को इंगेजमेंट हुआ था। क्षमता के अनुसार उपहार दिया था। आरोपितों ने10 लाख रुपये दहेज की मांग कर शादी करने से इनकार कर दिया। इसी रंजिश को लेकर बीते 18 अगस्त 2026 को आवेदक अपनी पत्नी का दांत लगवाने करमहिया बाजार गए थे।
वहां पर पिता-पुत्र ने उनके उपर हमला कर दिया। थानेदार महेश कुमार सिंह ने बताया कि दर्ज केस के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। विेवेचना एसआइ जयप्रकाश तिवारी को दे दी गई है।
