बस्ती के आसरा आवास में 15 दिन से फंसे बुजुर्गों को मिला नया जीवन, बिना अन्न-जल के हो गए थे बेहाल
हर्रैया, बस्ती के आसरा आवास में 15 दिनों से बिना अन्न-जल के गंभीर हालत में रह रहे दो बुजुर्गों को सामाजिक कार्यकर्ताओं, पुलिस और मेडिकल टीम ने बचाया। ...और पढ़ें
-1783490420769_m.webp)
तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
आसरा आवास में दो बुजुर्ग 15 दिन से फंसे थे।
सामाजिक कार्यकर्ताओं, पुलिस, मेडिकल टीम ने उन्हें बचाया।
गंभीर हालत में जिला अस्पताल बस्ती रेफर किया गया।
जागरण संवाददाता, हर्रैया, (बस्ती)। आसरा आवास में 15 दिनों से बिना अन्न-जल के जीवन-मौत के बीच जूझ रहे दो बुजुर्गों को गंभीर हालत से बचाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता सहयोग में आ गए हैं। सोमवार को दिन में करीब एक बजे सामाजिक संगठन सेवा समर्पण भाव के कार्यकर्ताओं की टीम ने स्थानीय पुलिस और मेडिकल टीम के साथ मौके पर पहुंच कर उनको कमरे से निकालकर इलाज कराया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया में भर्ती कराया।सेवादार दिलीप पांडे, उमंग पांडे और योगेश कसेरा, पुलिसकर्मी धर्मेंद्र कुमार यादव तथा अधीक्षक सीएचसी हर्रैया डा.अभय सिंह एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों बुजुर्गों को बाहर निकाला।
उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हरैया में भर्ती कराया गया, जहां पीड़ित बुजुर्ग पुरुष की पहचान मूलचंद पांडे निवासी शक्तिपुर, थाना छावनी व वृद्ध महिला की पहचान सीमा के रूप में हुई है,जो थाना हर्रैया थाना क्षेत्र के ही मृतक दिलीप की पत्नी बताई जा रही हैं।
यह भी पढ़ें- मुंबई में दीवार ढहने से बस्ती के एक परिवार के 5 सदस्यों की मौत, गांव में पसरा मातम
दोनों वृद्धों की हालत नाजुक देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय बस्ती रेफर कर दिया। अभी दोनों के स्वजन को जानकारी नहीं हो सकी है।