बस्ती में पुरानी रंजिश ने ली बुजुर्ग की जान, बांस से पीटकर हत्या
बस्ती के कलवारी में पुरानी रंजिश के चलते 65 वर्षीय बुजुर्ग मो. शमी की बांस से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह वारदात चार महीने पहले आरोपी की पत्नी की आत् ...और पढ़ें

दिवंगत के जानकारी लेते क्षेत्राधिकारी कलवारी व स्थानीय पुलिस व इनसेट में मृतक। जागरण
HighLights
कलवारी में 65 वर्षीय बुजुर्ग मो. शमी की हत्या।
पुरानी रंजिश में बांस से पीट-पीटकर वारदात को अंजाम।
आरोपी की पत्नी की आत्महत्या का बदला लेने का शक।
संवाद सूत्र, कलवारी, (बस्ती)। पुरानी रंजिश को लेकर 65 वर्षीय बुजर्ग की बांस से पीट-पीट कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। बुजुर्ग बुधवार को दिन में करीब 12 बजे सिलाई मशीन की दुकान से अपने घर भोजन के लिए पहुंचा था, तभी हमलावर ने बुजुर्ग के घर चढ़ कर घटना को अंजाम दिया। इस वारदात के पीछे चार महीने पुरानी एक दुखद घटना का बदला लेने की आशंका जताई जा रही है।
यह घटना क्षेत्र के कलवारी मुस्तहकम गांव की है। आरोपित ने बांस से उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर जब तक स्वजन बाहर आए, तब तक आरोपित मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल मो.शमी को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस घटना की वजह पत्नी की मौत का बदला लेने बात कही जा रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड के पीछे चार महीने पहले हुई एक घटना का गहरा कनेक्शन है। जानकारी के मुताबिक, आरोपित अंकित उर्फ राजकुमार प्रजापति की पत्नी ने चार महीने पहले संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली थी। उस समय आरोपित पक्ष ने दिवंगत के बेटे पर ही उनकी पत्नी को छेड़ने व जान देने के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।
बीते 24 फरवरी 2026 को राज कुमार की पत्नी 32 वर्षीय छ्त्रावती ने फंदे से लटक कर जान दे दिया था। आरोप था कि के लड़के से उसका संबंध था। उसी की प्रताड़ना से आजिज आकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने आरोपित अली हुसैन को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था। वह जेल से छूटकर घर आया इसके बाद वह मुम्बई चला गया है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- बस्ती में रिश्वतखोरी के आरोप में एसपी ने की बड़ी कार्रवाई, दीवान समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
दोनों पक्षों के बीच इसी बात की रंजिश बताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ कलवारी प्रदीप त्रिपाठी व एसएचओ संतोष कुमार के अलावा नगर, दुबौलिया व कप्तानगंज के थानेदार भरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने स्वजन की तहरीर पर आरोपित अंतिम उर्फ राजू प्रजापति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दिगवंत की पत्नी जमीदुननिशा ने बताया कि उनके दो लड़के गुलाम हुसेन, अली हुसैन उर्फ कल्लू बाहर रहते हैं। ग्रामीणों के अनुसार मो. शमी कलवारी बाजार में टेलर की दुकान पर सिलाई का काम कर जीविकोपार्जन करते थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। पुरानी रंजिश और पूर्व आत्महत्या के मामले का बारीकी से विश्लेषण किया जा रहा है। आरोपित जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
- श्यामकांत, एएसपी बस्ती