विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बस्ती शहर में बिछेगी पहली अंडरग्राउंड पावर लाइन, अस्पतालों को सीधे मिलेगी निर्बाध बिजली

Published: Wed, 23 Sep 2026 01:49 PM (IST)

बस्ती शहर में पहली बार 1.24 करोड़ की लागत से 2.4 किमी लंबी 33 केवी अंडरग्राउंड केबल बिछाई जाएगी। यह ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. बस्ती में पहली बार बिछेगी 33 केवी अंडरग्राउंड केबल।

  2. 2.4 किमी लंबी लाइन से अस्पताल को मिलेगी निर्बाध बिजली।

  3. 1.24 करोड़ की लागत से टेंडर प्रक्रिया पूरी।

जागरण संवाददाता, बस्ती। शहर में पहली बार 33 केवी अंडरग्राउंड केबल बिछाई जाएगी। 1.24 करोड़ की लागत से 2.4 किमी लंबी लाइन बिछाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस लाइन के बन जाने से जिला अस्पताल व महिला अस्पताल की लाइन अलग हो जाएगी। अभी तक एक ही 33 केवी लाइन पर दोनों अस्पतालों के साथ ही मालवीय रोड उपकेंद्र की लाइन का भार है।

उपकेंद्र पर किसी कार्य के चलते शटडाउन लेने पर इन दोनों अस्पतालों में विद्युत आपूर्ति बहाल रखने में समस्या पैदा होती रही है। शासन की तरफ से दोनों अस्पतालों में 24 घंटे निर्बाध आपूर्ति देने के निर्देश है । इसके लिए अलग से व्यवस्था बनाई गई है।

माध्यमिक कार्यखंड इस 33 केवी लाइन के निर्माण को लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर चुका है। तार मिलते ही अंडरग्राउंड केबल बिछाने के लिए खोदाई कार्य व चैंबर बनाने आदि के कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। इस कार्य के हो जाने से 220 केवी गिदही ट्रांसमिशन से सदर अस्पताल व जिला महिला चिकित्सालय की लाइन पूरी तरह अलग हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- बस्ती के पूर्व विधायक रामललित चौधरी को दी गई अंतिम विदाई, सरयू तट पर हुआ अंतिम संस्कार

मालवीय रोड उपकेंद्र की 33 केवी लाइन से इन दोनों अस्पतालों के भार हटने से मेंटनेंस कार्य कराने में आसानी होगी। बिजली घर के अवर अभियंता शिवकुमार ने बताया की इस पुरानी लाइन को कोर्ट फीडर के नाम से भी जाना जाता है। अब नई लाइन बनने से इसको एक नया नाम भी मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें- वैज्ञानिक तकनीकों से जुड़ेगा पशुपालन, बस्ती के प्रशिक्षण केंद्र से किसानों, पशु सखियों को मिलेगा प्रशिक्षण का लाभ

शहर के मुख्य मार्ग पर 33 केवी लाइन अंडरग्राउंड बिछाई जाएगी। इस पर 1.24 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 2.4 किमी लंबी लाइन के निर्माण हो जाने से अंडरग्राउंड केबलीकरण की दिशा में शहर एक कदम आगे बढ़ जाएगा।

-

-राजेन्द्र कुमार वर्मा, अधीक्षण अभियंता , माध्यमिक कार्य खंड