विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बस्ती में हिस्ट्रीशीटर बदमाशों ने ली सुधरने की शपथ, थाना प्रमुख ने कहा- फिर पकड़े गए तो खैर नहीं

Published: Mon, 19 Oct 2026 06:52 PM (IST)

बस्ती के छावनी थाने में दर्जनों सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों को बुलाकर अपराध छोड़ने और सम्मानित नागरिक बनने की शपथ दिलाई गई।

थाने में एक अनूठी और चर्चा का विषय बनी पुलिस की पहल

थाने में एक अनूठी और चर्चा का विषय बनी पुलिस की पहल

HighLights

  1. छावनी थाने में बुलाए गए दर्जनों हिस्ट्रीशीटर।

  2. अपराध छोड़ सम्मानित जीवन जीने की शपथ ली।

  3. पुलिस ने भविष्य में कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।

जागरण संवाददाता, बस्ती। अपराधियों में कानून का खौफ और आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार नए और सख्त कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में जिले के छावनी थाने में एक अनूठी और चर्चा का विषय बनी पहल देखने को मिली।

थाने पर क्षेत्र के दर्जनों सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों को सोमवार को थाना पर बुलवाया गया, जहां उन्हें अपराध का रास्ता छोड़कर एक बेहतर और सम्मानित नागरिक की तरह जीवन जीने तथा सदाचरण की शपथ दिलाई गई।

पुलिस की मौजूदगी में सभी हिस्ट्रीशीटरों ने हाथ उठाकर संकल्प लिया कि वे भविष्य में किसी भी प्रकार के अवैध कार्य, लड़ाई-झगड़े, वसूली या संगीन अपराध में शामिल नहीं होंगे। विशेष अभियान के तहत संबंधित थाने की सीमा में सक्रिय सभी हिस्ट्रीशीटरों को थाने पर हाजिर होने का फरमान भेजा गया था।

निर्धारित समय पर जब एक-एक कर पुराने शातिर अपराधी थाने पहुंचे, तो वहां का माहौल बिल्कुल अलग था। प्रभारी निरीक्षक राणा डीपी सिंह ने कहा कि आपराधिक गतिविधि में आपकी संलिप्तता पाई गई, तो पुलिस की कार्रवाई बेहद कठोर होगी।

यह भी पढ़ें- महिला कांस्टेबल की मौत के बाद एक्शन मोड में बस्ती पुलिस, एसपी ऑफिस के उर्दू अनुवादक और सिपाही हुए निलंबित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।