हर्रैया में सार्वजनिक गड्ढे की जमीन पर फर्जीवाड़े का आरोप, जांच की मांग
राष्ट्रीय बजरंग दल ने हर्रैया, बस्ती में गड्ढे की सार्वजनिक भूमि को फर्जी तरीके से दुलारी देवी के नाम दर्ज करने का आरोप लगाते हुए तहसीलदार को ज्ञापन स ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, बस्ती। एक गांव में गड्ढे की भूमि को फर्जी अभिलेखों के आधार पर दूसरे का नाम खतौनी में दर्ज किए जाने का आरोप लगाकर राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार हर्रैया को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
हर्रैया तहसील क्षेत्र के नरायनपुर गांव का गाटा संख्या-264 रकबा 0.1050 हेक्टेयर गड्ढे के नाम से दर्ज है, जिसमें से 0.0390 हेक्टेयर भूमि को कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर दुलारी देवी के नाम खतौनी में दर्ज करा दिया गया।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उक्त भूमि सार्वजनिक उपयोग की गड्ढे की जमीन है, जिसका किसी व्यक्ति के नाम पट्टा अथवा स्वामित्व दर्ज नहीं किया जा सकता।इस मामले में लेखपाल की भूमिका संदिग्ध है प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच करा कर दाेषी पाये जाने वाले कर्म चारियों पर विधिक कार्रवाई करते हुए भूमि को पुनः सरकारी अभिलेखों में दर्ज करने की मांग की है।
इस बारे में पूछे जाने पर तहसीलदार हर्रैया ऋषभ सिंह बताया कि शिकायत पत्र मिला है मामले की जांच करा कर दोषी पाये जाने पर सम्बंधित कर्मचारियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।