विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बस्ती में पुलिस के खिलाफ मोर्चा, नीरज चौधरी पर जानलेवा हमले को लेकर वकीलों का फूटा गुस्सा

Published: Mon, 19 Oct 2026 03:52 PM (IST)

बस्ती सिविल बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता नीरज चौधरी पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में आक्रोश व्यक्त किया है।

अधिवक्ता नीरज चौधरी पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में सिविल बार एसोसिएशन

अधिवक्ता नीरज चौधरी पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में सिविल बार एसोसिएशन

जागरण संवाददाता, बस्ती। अधिवक्ता नीरज चौधरी पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में सिविल बार एसोसिएशन बस्ती ने नाराजगी जताई है। एसोसिएशन की बैठक में महामंत्री राजेश सिंह ने घटना की निंदा करते हुए आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी, अधिवक्ता के परिवार की सुरक्षा और आर्थिक सहायता सहित अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। इसके बाद पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष रमाशंकर पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिवक्ताओं ने कहा कि 17 अक्टूबर को कचहरी से घर जाते समय अधिवक्ता नीरज चौधरी पर जानलेवा हमला किया गया। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में जीवन-मृत्यु से संघर्ष कर रहे हैं। घटना को लेकर अधिवक्ताओं ने मांग की है कि मामले में दर्ज प्राथमिकी के शेष आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। आरोपियों के खिलाफ गैंग्सटर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उनके अवैध घरों को गिराया जाए। अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की गई।

एसोसिएशन ने थाने स्तर पर सही तथ्यों की जानकारी नहीं देने वाले संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की मांग उठाई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अधिवक्ताओं पर हो रहे हमलों के विरोध में न्यायिक कार्यों में सहयोग नहीं किया जाएगा। ज्ञापन देते समय पूर्व सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री मारूत कुमार शुक्ला, पूर्व मंत्री उपेंद्रनाथ दुबे, यंग बार के अध्यक्ष विनोद भट्ट, जनपद बार के अध्यक्ष जवाहरलाल मिश्र, रविशंकर शुक्ल, बैजनाथ गुप्ता, राम शरण चौबे, जंग बहादुर सिंह, परमात्मा प्रसाद चौधरी आदि शामिल रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।