विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बस्ती में 1.32 करोड़ से बनेगा मल्टी परपज हॉल, शुरू हुआ निर्माण कार्य

Published: Fri, 23 Oct 2026 06:19 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2026 06:20 PM (IST)

बस्ती में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में 1.32 करोड़ की लागत से मल्टी परपज हॉल का निर्माण कार्य ...और पढ़ें

1.32 करोड़ से बनेगा मल्टी परपज हाल।

1.32 करोड़ से बनेगा मल्टी परपज हाल।

HighLights

  1. बस्ती में 1.32 करोड़ का मल्टी परपज हाल निर्माण शुरू।

  2. हाल में 100 लोग एक साथ बैठक कर सकेंगे।

  3. यूपी सीडको द्वारा 2260 वर्ग फीट में हो रहा निर्माण।

जागरण संवाददाता, बस्ती। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में पुराने भवन की तरफ खाली भूमि में मल्टी परपज हॉल बनाने के लिए निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। 1.32 करोड़ की लागत से बनने वाले इस हॉल में एक सौ लोग बैठकर मीटिंग कर सकेंगे। इस भवन में रेस्ट रूम, महिला पुरुष के लिए अलग-अलग टायलेट सहित अन्य सुविधाएं भी हाेंगी।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में मीटिंग के लिए कोई बड़ा हॉल नहीं है। जो हॉल मीटिंग में प्रयोग किया जाता है वह छोटा है। इसे देखते हुए एक मीटिंग हॉल का निर्माण कराया जा रहा है।

जिला समन्वयक निर्माण समग्र शिक्षा राजेश प्रजापति ने बताया कि काफी दिनों से इसकी जरूरत महसूस की जा रही थी। इसका प्रस्ताव बनाकर भेजा गया। शासन ने योजना स्वीकृति करते हुए यूपी सीडको को कार्यदायी संस्था नामित किया है। मौके पर कार्य करा रहे यूपी सीडको के अवर अभियंता रामधन ने बताया कि मल्टीपरपज हॉल एक मंजिला होगा।

2260 वर्ग फिट में बन रहे इस भवन में अलग-अलग कक्ष तथा महिला, पुरुष, दिव्यांग के लिए टायलेट, स्नानागार आदि की सुविधाएं होंगी। मुख्य हॉल में एक साथ सौ लोग बैठक कर सकेंगे। फर्नीचर भी कार्यदायी संस्था उपलब्ध कराएगी। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द भवन निर्माण कार्य पूरा कर लिए जाए।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर से यूपी के उद्योग-व्यापार को मिली रफ्तार, ईंधन खर्च में प्रति ट्रिप 3-4 हजार रुपये तक की बचत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।