Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कांवड़ यात्रा को लेकर बस्ती पुलिस अलर्ट, 82 संवेदनशील स्थान चिह्नित; सुरक्षा इंतजामों को लेकर तैयारी तेज

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 08:03 PM (IST)

    बस्ती पुलिस ने कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए युद्धस्तर पर तैयारी की है। 82 संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर सुरक्षा के पु ...और पढ़ें

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।


    HighLights

    1. कांवड़ यात्रा हेतु बस्ती पुलिस की युद्धस्तर पर तैयारी।

    2. 82 संवेदनशील स्थान चिह्नित, ड्रोन-सीसीटीवी से निगरानी।

    3. शांति समितियों संग बैठकें, डीजे नियमों पर सख्ती।

    जागरण संवाददाता, बस्ती। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और विधिवत संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारी युद्धस्तर पर है। पूर्व के वर्षों में यात्रा के दौरान सामने आई छिटपुट हिंसक घटनाओं, झड़पों और व्यवस्थागत कमियों से कड़ा सबक लेते हुए इस बार पुलिस ने शुरुआती दौर से ही बेहद सख्त और दूरदर्शी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है।

    प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार की चूक या अप्रिय घटना के लिए कोई गुंजाइश न बचे। संवेदनशील चिंहित किए गए 82 स्थानों पर विशेष नजर अभी से रखी जा रही है। खुफिया तंत्र (इंटेलिजेंस) और स्थानीय पुलिस के इनपुट के आधार पर पूरे यात्रा मार्ग को 11 जोन और 20 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। पिछले वर्षों में जिन इलाकों में सांप्रदायिक तनाव, रूट को लेकर विवाद या तोड़फोड़ जैसी घटनाएं सामने आई थीं, उन्हें अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है।

    इन क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल, ड्रोन कैमरों और सीसी के जरिए चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखी जाएगी। इंटरनेट मीडिया पर भी विशेष निगरानी प्रकोष्ठ को अभी से सक्रिय कर दिया गया है ताकि किसी भी तरह की अफवाह या भड़काऊ पोस्ट को तुरंत डिलीट किया जा सके और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो सके।

    भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक और रूट डायवर्जन का खाका समय से पहले ही खींच लिया गया है ताकि आम जनता को कम से कम असुविधा हो। कांवड़ मार्गों, शिव मंदिर और जल अर्पण स्थलों पर हाई-डेफिनिशन सीसी कैमरे लगाए जा रहे हैं। हर गतिविधि की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। पुलिस के इस शुरुआती और गंभीर होमवर्क से यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार की कांवड़ यात्रा पूरी तरह से शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भाईचारे के माहौल में संपन्न होगी।

    खबरें और भी

    कांवड़ संघों और शांति समितियों के साथ संवाद शुरू

    इस बार पुलिस केवल दंडात्मक कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रिवेंटिव पुलिसिंग पर जोर दिया जा रहा है। यात्रा शुरू होने से पहले ही स्थानीय स्तर पर कांवड़ सेवा समितियों के प्रतिनिधियों और दोनों पक्षों के संभ्रांत नागरिकों के साथ शांति समितियों की बैठकें शुरू कर दी गई हैं। कांवड़ियों के लिए तय किए गए रूट और समय सारणी का सख्ती से पालन कराने के लिए आयोजकों को भी जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।

    मानक से अधिक आवाज में डीजे बजाने पर होगी कार्रवाई

    डीजे की ऊंचाई और मानक से अधिक आवाज करने पर और यात्रा के पारंपरिक मार्गों को लेकर पूर्व में हुए विवादों को ध्यान में रखते हुए अभी से दिशा-निर्देश तय किए जा रहे हैं। डीआइजी रेंज की ओर से रेंज स्तर पर पुलिस उच्चाधिकारी ने डीजे संचालकों पर पांबंदी की कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है।

     

    आस्था का सम्मान किया जाएगा, लेकिन कानून व्यवस्था बिगाड़ने या उपद्रव फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। हुड़दंगियों ने कांवड़ यात्रा की आड़ में माहौल खराब करने की कोशिश की तो उनके खिलाफ बिना किसी नरमी के कानूनी शिकंजा कसा जाएगा। सभी शिवभक्तों से पुलिस प्रशासन की अपील है कि आस्था, अनुशासन, सौहार्द व सहयोग के साथ सावन शिवरात्रि का पर्व मनाएं। -सत्येन्द्र भूषण तिवारी, सीओ सिटी, बस्ती