बस्ती में आंधी-पानी के बाद गहराया बिजली संकट, उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल
बस्ती के गायघाट क्षेत्र में बुधवार शाम आई तेज आंधी और बारिश के बाद विद्युत आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित हो गई है। उमस भरी गर्मी में लोगों को भारी परेशानी ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
आंधी-बारिश से गायघाट क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित।
उमस भरी गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना।
मरम्मत कार्य जारी, कई गांवों में बिजली बहाल नहीं।
संवाद सूत्र, गायघाट, बस्ती। बुधवार की शाम आई तेज आंधी और बारिश के बाद क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित हो गई। गुरुवार को पूरे दिन बिजली न रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
उमस भरी गर्मी के बीच बिजली गुल रहने से घरों में पंखे और कूलर बंद रहे, जिससे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे अधिक परेशान दिखीं। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली न होने से लोग पूरा दिन परेशान रहे। दिनभर लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे, लेकिन अधिकांश गांवों में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विभाग की ओर से मरम्मत कार्य के बाद कुछ गांवों में विद्युत आपूर्ति शुरू हुई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि सिकंदरपुर, भेड़वा, पियारेपुर, गायघाट, गाना, जनवल, उमरिया, पांऊ, डेल्हवा, पिपरपाती, परसांव और सिरगोटवा समेत कई गांवों में देर रात तक बिजली बहाल नहीं हो सकी थी।
इससे लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्रीय लाइनमैन का मोबाइल स्विच ऑफ होने से उन्हें सही जानकारी नहीं मिल पा रही है।
यह भी पढ़ें- बस्ती के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा
जेई अमरदीप ने बताया कि आंधी के कारण कई स्थानों पर बिजली के तार और पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे आपूर्ति बाधित हुई है। विभाग की टीम लगातार मरम्मत कार्य में लगी हुई है और जल्द ही सभी फीडरों से जुड़े गांवों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।