Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बस्ती में SIR अभियान, नो-मैपिंग मतदाताओं को नोटिस देने में रुधौली विधानसभा क्षेत्र पिछड़ा

    Updated: Mon, 16 Feb 2026 01:06 PM (IST)

    बस्ती जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत नो-मैपिंग मतदाताओं को नोटिस जारी करने में रुधौली विधानसभा क्षेत्र पीछे है। हर्रैया और सदर में यह कार् ...और पढ़ें

    हर्रैया व कप्तानगंज विधानसभा में नोटिस जारी होने का कार्य पूरा। सांकेतिक तस्वीर

    हर्रैया व कप्तानगंज विधानसभा में नोटिस जारी होने का कार्य पूरा। सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. रुधौली विधानसभा नो-मैपिंग मतदाताओं को नोटिस देने में पीछे।

    2. हर्रैया, सदर में कार्य पूर्ण; कप्तानगंज, महादेवा भी करीब।

    3. 20 मार्च तक एसआईआर कार्य पूरा करने का निर्देश।

    जागरण संवाददाता, बस्ती। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत नो-मैपिंग मतदाताओं को नोटिस देने में रुधौली विधान सभा क्षेत्र पीछे चल रहा है। यहां साढ़े आठ हजार से अधिक मतदाताओं का नोटिस जारी होना अभी बाकी है। जबकि हर्रैया व सदर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को नोटिस जारी होने का कार्य पूरा हो चुका है।

    कप्तानगंज तथा महादेवा में भी यह कार्य सौ के आस पास ही बचा है। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना और अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने एसआइआर का कार्य जल्द पूरा कराने के लिए सभी एसडीएम और तहसीलदार को निर्देशित किया है।

    निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 20 मार्च तक एसआइआर कार्य को पूरा कर लेना है। हालांकि यह अभियान लंबा खिंच जाने का असर भी दिख रहा है। तहसीलों में लंबित कार्य बढ़ते जा रहे हैं। रुटीन कार्य प्रभावित हो रहे हैं। संबंधित बीएलओ का मूल विभागीय कार्य भी प्रभावित हो रहा है।

    अध्यापक और जो शिक्षा मित्र इस कार्य में लगे हैं। उन्हें टीटीई की तैयारी की चिंता सता रही है। टेट और सीटेट परीक्षा की भी तैयारी नहीं हो पा रही है। कुल 418153 मतदाताओं को नोटिस दिया जाना है। अभी तक 409350 मतदाताओं का नोटिस तहसील स्तरों से जारी किया जा चुका है। जिसमें 258608 मतदाताओं तक नोटिस भी पहुंचा दिया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बस्ती में डबल डेकर बस का टायर फटा, ट्रेलर से टकराकर खाई में गिरी, कई यात्री घायल

    जिसका बूथ लेबर अधिकारी साक्ष्य अपलोड कर रहे हैं। बीएलओ द्वारा लगातार इनका साक्ष्य लेकर अपलोड करने का कार्य कार्य किया जा रहा है। जिसका सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा सत्यापन हो रहा है।

    {0EA686DB-89AA-42BF-8B88-763790781B7E}