Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बस्ती में गो-सेवा आयोग के उपाध्यक्ष पर मारपीट, जान से मारने की धमकी का आरोप

    Updated: Thu, 28 May 2026 02:10 PM (IST)

    बस्ती में गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित विवेक त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक से न ...और पढ़ें

    विवाद इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित। जागरण

    विवाद इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित। जागरण

    HighLights

    1. गोसेवा आयोग उपाध्यक्ष महेश शुक्ल पर आरोप।

    2. पीड़ित विवेक त्रिपाठी ने एसपी से की शिकायत।

    3. पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है।

    जागरण संवाददाता, बस्ती। शहर में एक मोहल्ले में जान से मारने की धमकी व मारपीट का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के एक उपाध्यक्ष पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है।

    पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई है और आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित विवेक त्रिपाठी निवासी तुरकहिया, कोतवाली ने एसपी को दी गई लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल व उनके परिवार के सदस्यों ने उनके व पिता और घर की महिलाओं के साथ न केवल अभद्र व्यवहार किया, बल्कि उनके साथ मारपीट भी की।

    पीड़ित का आरोप है कि घटना के दौरान आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी, जिससे वे और उनका परिवार भारी दहशत में है। पीड़ित ने घटनाक्रम का विस्तृत विवरण देते हुए प्रशासन से अपनी सुरक्षा की भी गुहार लगाई है।

    इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।हालांकि दैनिक जागरण समाचार पत्र इस वीडियो फुटेज की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इस मामले के संबंध में जब शहर कोतवाल से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि तहरीर प्राप्त हो चुकी है।

    खबरें और भी

    कोतवाल मोतीचंद ने स्पष्ट किया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पूरी निष्पक्षता के साथ जांच कर रही है। पीड़ित की जो शिकायत मिली है, उसके आधार पर तथ्यों की जांच-पड़ताल की जा रही है।

    घटना शहर में चर्चा का विषय
    गोसेवा आयोग जैसे प्रतिष्ठित पद पर बैठे व्यक्ति पर इस तरह के संगीन आरोप लगने के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपित का रसूख होने के कारण उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद कम है, इसीलिए उन्होंने सीधे पुलिस अधीक्षक के दरबार में दस्तक दी है।

    पुलिस अफसर ने पीड़ित को आश्वस्त किया है कि इस मामले में किसी भी प्रकार का दबाव काम नहीं करेगा और साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। फिलहाल, पूरे मामले पर पुलिस की जांच जारी है।


    मोहल्ले में एक जमीन का विवाद चल रहा है। जहां तक धमकी व मारपीट का आरोप है। वह सारे आरोप मनगढ़ंत व फर्जी तौर पर लगाए जा रहे हैं।

    -

    -महेश शुक्ल, उपाध्याक्ष, गोसेवा आयोग, यूपी