विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बस्ती में 1.41 करोड़ से होगा नलकूप का निर्माण, बिछाई जाएगी नई पाइपलाइन

Published: Thu, 29 Oct 2026 05:36 PM (IST)

बस्ती शहर में 1.41 करोड़ रुपये की लागत से नया नलकूप स्थापित किया जाएगा और नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। यह ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. बस्ती में 1.41 करोड़ से नलकूप, नई पाइपलाइन बिछेगी।

  2. बैरिहवां, बभनगांवा वार्डों में पेयजल संकट होगा समाप्त।

  3. टेंडर प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य।

जागरण संवाददाता, बस्ती। शहर में एक करोड़ 41 लाख 56 हजार रुपये से नलकूप निर्माण के साथ ही नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी।रौता चौराहा के पास 40 लाख रुपये से नलकूप के बोरिंग व पंप हाउस का निर्माण होगा।

40.81 लाख की लागत से फौव्वारा तिराहे से रौता चौराहे तक पाइप लाइन डाली जाएगी। 60.75 लाख से रौता- नेहरू तिराहा तक भी नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। शहर के बैरिहवां व बभनगांवा वार्ड के लोगों को काफी समय से पेयजल की किल्लत झेलनी पड़ रही है।

बड़ेवन-कंपनीबाग तक सड़क चौड़ीकरण के दौरान पाइप लाइन जगह-जगह से टूट गई थी। कटरा पानी की टंकी से बैरिहवां व बभनगांवा वार्ड के लोगों की पेयजल आपूर्ति होती थी। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति ठप हो गई।

पांच माह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जिनके घर में नल व मोटर की व्यवस्था है वो तो किसी तरह से काम चला ले रहे हैं। जिनके घर में नल व मोटर की व्यवस्था नहीं है, वह दूसरे के घर से पानी लाने को विवश है।

नगर पालिका ने इस समस्या का समाधान करने के लिए नलकूप स्थापित कराने के साथ ही नई पाइप लाइन बिछाने की कार्य योजना बनाई। शासन ने प्रस्ताव पर मोहर लगा दिया। बजट जारी होने के बाद नगर पालिका ने टेंडर प्रक्रिया पूरी करा ली है।

जल्द ही नलकूप निर्माण व पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो जाएगा। जिसके बाद 10 हजार आबादी को पेयजल की किल्लत नहीं झेलनी पड़ेगी।

नलकूप व नई पाइप लाइन बिछाने के लिए बजट आवंटित होने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी करा ली गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। -अंगद गुप्ता, ईओ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।