विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बस्ती के आनंद मोहन इसरो में बने वैज्ञानिक, देशभर में रोशन किया जनपद का नाम 

Published: Sat, 24 Oct 2026 07:34 PM (GMT+05:30)

बस्ती के आनंद मोहन द्विवेदी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में वैज्ञानिक बने हैं। उन्हें प्रैक्सिस विद्यापीठ में सम्मानित किया गया, उन्होंने एम.एन.एन.आई.टी. प्रयागराज से बी.टेक किया है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. बस्ती के आनंद मोहन इसरो में वैज्ञानिक बने।

  2. प्रैक्सिस विद्यापीठ में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

  3. एम.एन.एन.आई.टी. प्रयागराज से मैकेनिकल में बी.टेक किया।

जागरण संवाददाता, बस्ती। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में वैज्ञानिक बन आनंद माेहन द्विवेदी ने जनपद की मेधा का परिचय दिया है। शनिवार को प्रैक्सिस विद्यापीठ में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसरो में (मैकेनिकल) वैज्ञानिक बने पकरी चंदा , बांसगांव निवासी आनंद ने सावित्री विद्या विहार इंटर कॉलेज रामजी पुरम से इंटरमीडिएट तक शिक्षा ली। इसके बाद मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी प्रयागराज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी टेक किया।

वर्तमान में राजकीय पालीटेक्निक संत कबीर नगर में व्याख्याता मैकेनिकल के पद पर सेवा दे रहे हैं। इसरो जैसी बहुप्रतिष्ठित संस्था में चयन होने पर प्रशांत पांडेय, शिवम शुक्ला जिला उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ , सौरभ त्रिपाठी विहिम युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, रूपेश पांडेय पूर्व छात्रसंघ महामंत्री, विक्रांत द्विवेदी शिक्षक, राम कृष्ण दूबे मोनू आदि ने माला पहनाकर सम्मानित किया है।

यह भी पढ़ें- बस्ती में युवा एथलीटों का राष्ट्रीय मुकाबलों के लिए ट्रायल पूरा, कई युवा खिलाड़ियों का हुआ सेलेक्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।