Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बाबा के अंतिम संस्कार के लिए जा रहे बीजेपी नेता के भतीजे की हादसे में मौत

    Updated: Sat, 07 Feb 2026 07:47 PM (IST)

    बीजेपी नेता अजय सिंह गौतम के भतीजे देवेश सिंह (25) की मथुरा के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह दिल्ली से अपने दादा के अंति ...और पढ़ें

    बाबा के अंतिम संस्कार में शामिल होने आ रहे बीजेपी नेता के भजीते की दुर्घटना में मृत्यु।

    बाबा के अंतिम संस्कार में शामिल होने आ रहे बीजेपी नेता के भजीते की दुर्घटना में मृत्यु।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, रखौना, बस्ती। भेलवल गांव के वरिष्ठ बीजेपी नेता एवं संतकबीरनगर जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम के भतीजे देवेश सिंह 25 वर्ष की मृत्यु शनिवार की भोर करीब तीन बजे एक दुर्घटना में हो गई। वह बाबा के अंतिम संस्कार में शामिल होने डबल डेकर बस पर सवार होकर दिल्ली से बस्ती आ रहे थे। मथुरा के पास यमुना एक्सप्रेस वे पर बस रूकी थी।

    कुछ लोग उतर कर लघु शंका कर रहे थे। इतने में पीछे से आ रही कंटेनर ने बस को टक्कर मार दिया। अनियंत्रित कंटेनर की चपेट में देवेश सहित अन्य लोग आ गए।

    जिसमें देवेश सहित छह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। परिवार को घटना की जानकारी सुबह करीब आठ बजे हुई जब वह अंतिम संस्कार की तैयार कर रहे थे।

    नगर थाना क्षेत्र के अजय सिंह गौतम के पिता राम शंकर सिंह की मृत्यु शुक्रवार रात करीब आठ बजे हो गई थी। सुबह इनका अंतिम संस्कार किया जाना था। बाबा का अंतिम दर्शन करने बीजेपी के वरिष्ठ नेता अजय सिंह के भाई राम सिंह का मझला बेटा दिल्ली से बस्ती आ रहा था।

    कुछ दिन पहले वह दिल्ली रिस्तेदारी में गया था। परिवार के लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि बाबा की मृत्यु की सूचना मिलते ही देवेश दिल्ली से घर के निकल पड़ा था। मथुरा जनपद के सुरीर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर कुछ लोगों के कहने पर रूकी थी।

    लोग लघु शंका समाधान के लिए नीचे उतर थे। पीछे से आ रही एक कंटेनर बस में जोरदार टक्कर मार दिया और अनियंत्रित हो गई। जिसकी चपेट में नीचे उतर यात्री आ गए। जिसमें देवेश सहित छह लोगों की मृत्यु हो गई। घर पर रखे शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी चल रही थी।

    खबरें और भी

    इसी बीच देवेश के दुर्घटना में मृत्यु होने का फोन आ गया। घटना की जानकारी होते ही परिवार में चीख पुकार मच गया। परिवार के मुखिया का शव घर से उठा भी नहीं था, और युवक की दुर्घटना में मृत्यु की सूचना पहुंच गई। घटना की जानकारी के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है।