Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जयमाला कार्यक्रम में पुलिस लेकर पहुंची पहली पत्नी, बोली- इस लड़के के साथ मेरी...वीडियो वायरल

    Updated: Tue, 18 Nov 2025 03:11 PM (IST)

    एक जयमाला कार्यक्रम में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला पुलिस को लेकर वहां पहुंची और दूल्हे को अपना पति बताया। महिला ने दूल्हे पर पहले से शादीशुदा ...और पढ़ें

    जयमाला कार्यक्रम में पहली पत्नी ने किया हंगामा।

    जयमाला कार्यक्रम में पहली पत्नी ने किया हंगामा।

    HighLights

    1. पहली पत्नी ने जयमाला में किया हंगामा

    2. पुलिस के साथ पहुंची कार्यक्रम स्थल

    3. दूल्हे पर लगाया शादीशुदा होने का आरोप

    संवाद सूत्र, पैकोलिया (बस्ती)। पैकोलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई जब एक युवक अपनी पहली पत्नी को दरकिनार कर दूसरी शादी करने जा रहा था। युवक की पहली पत्नी ऐन वक्त पर जयमाल कार्यक्रम में पहुंच गई और जमकर हंगामा किया।

    शादी समारोह में पुलिस को साथ लेकर युवती मंडप में धमक पड़ी वर और वधू दोनों पक्षों के लोग असहज नजर आए। ऐसी एंट्री मारी कि दोनों पक्ष कुछ देर के लिए सन्न नजर आए।

    सोमवार की रात आयोजित शादी समारोह में जयमाल कार्यक्रम चल रहा था। तभी युवती ने दूल्हे पर शादीशुदा होने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया और फूट-फूटकर रोने लगी।

    दुल्हन के परिजनों ने उसे किसी तरह शांत कराया कारण पूछा तो बताया 3 साल पहले कोर्ट मैरिज युवक के साथ हुई थी चर्चा है कि दोनों के बीच तलाक का मामला न्यायालय में लंबित है। युवती का कहना है कि इस लड़के से उसकी शादी हो चुकी है। शादी की तस्वीरें वीडियो और मैरिज रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट भी उसके पास है।

    घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। हालांकि (दैनिक जागरण) इस वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा है। वहीं लड़के ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा मैं इस लड़की को नहीं जानता मेरी कोई शादी नहीं हुई है।

    पुलिस ने भी युवक को समझाने की कोशिश की पर वो नहीं माना इसी बीच लड़की के आरोप सुनकर दुल्हन भड़क गई। उसने शादी से इनकार कर दिया और मंडप छोड़कर चली गई।कुछ देर के बाद बिना दुल्हन के ही बारात वापस लौट गई। घटना पिरैला गांव की है।

    खबरें और भी

    चर्चा तो यह भी है कि जब मंडप मे पहुंची महिला हंगामा कर रही थी तो आई तो बारातियों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई और वे बिना खाना खाए ही बारात छोड भाग खड़े हुए ।पुलिस दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश में लगी रही।