विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रात 11 बजे बिजली बिल चेक करने पहुंचा जेई, महिला से बोला- मुझे खुश कर दो, फिर...

Published: Mon, 11 Nov 2024 01:06 PM (IST)

बस्ती में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोपी ...और पढ़ें

पुरानी बस्ती थाने में गिरफ्तार विद्युत विभाग के अवर अभियंता सौ.पुलिस विभाग
पुरानी बस्ती थाने में गिरफ्तार विद्युत विभाग के अवर अभियंता सौ.पुलिस विभाग

HighLights

  1. बिजली का बिल कम करने के नाम पर महिला के शोषण
  2. गाऊखोर उपकेंद्र पर तैनात है आरोपित जेई रवींद्र कुमार

जागरण संवाददाता, बस्ती। बिजली का बिल कम कराने के नाम पर महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में पुरानी बस्ती पुलिस ने अवर अभियंता रवींद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पटेल चौक के पास से जेई को पुलिस ने पकड़ा है। इस मामले के सामने आने के बाद विभाग में खलबली मची हुई है।

पीड़िता ने तहरीर में बताया है कि अप्रैल में उसके घर का बिजली का बिल अधिक आ गया था। जिसे ठीक कराने के लिए वह गाऊखोर उप विद्युत केंद्र गई थी। वहां पर जेई से मुलाकात हुई। जेई ने बताया कि घर आकर मीटर चेक करेंगे। इसके बाद उसका मोबाइल नंबर ले लिया। 26 मई की रात करीब 11 बजे जेई मीटर चेक करने पहुंचे।

रात में चेक करने से मना करने पर कहा कि इतना समय उनके पास नहीं है। वह रोज- रोज नहीं आ सकते। आरोप है कि मीटर चेक करने के बहाने घर के अन्दर आए और कहा कि खुश कर दो, बिजली बिल पूरा माफ करा दूंगा। इसके बाद जेई ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया और इसका वीडियो बना लिया।

धमकी दिया कि कहीं इसकी शिकायत करोगी तो वीडियो वायरल कर दूंगा। वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर कई बार दुष्कर्म किया। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपित जेई को गिरफ्तार कर लिया है।

बकरी चराने के विवाद में भिड़े दो गांव के लोग

बस्ती: कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनहा गांव में बकरी चराने के विवाद में दो गांवों के लोग आपस में भिड़ गए। एक पक्ष ने खेतों में आग लगा दी। दोनों तरफ से तनाव की स्थिति है। पुलिस मौके पर पहुंची है। राम सुमेर मौर्या के खेत में रविवार की शाम 5:30 बजे कोटिया गांव के लोकई बकरी चरा रहे थे। संगीता देवी ने बकरी चराने से मना किया। इसे लेकर मनबढों ने संगीता देवी की पिटाई कर दी।

जब इसकी जानकारी राम सुमेर के स्वजन को हुई तो वह लोग भी खेत में पहुंच गये, जिससे पुनः विवाद शुरू हो गया। उसके बाद कोटिया गांव के मनबढ़ बनहा गांव आ गये। आसपास के लोगों ने किसी तरह से मामला शांत कराया।

शाम छह बजे कोटिया गांव के मनबढों ने राम सुमेर मौर्या की दो बीघा तैयार धान की फसल को आग लगा दी। जिससे धान की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर रात साढ़े सात बजे कप्तानगंज थाने की पुलिस पहुंची। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे ने बताया कि सूचना पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। मामले की छानबीन किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: शिवपाल यादव के सामने मंच पर फूट-फूटकर रोईं सपा प्रत्याशी, वजह बताते हुए कर दी ये बड़ी मांग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।