विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फेसबुक लाइव के दौरान पैड़ा वाले बाबा गोविंद दास ने खाया विषाक्त पदार्थ, बस्ती में हालत गंभीर

Published: Sun, 25 Oct 2026 02:25 PM (IST)

बस्ती में पैड़ा वाले बाबा गोविंद दास ने फेसबुक लाइव के दौरान विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी हालत गंभीर ...और पढ़ें

गोविंद दास की हालत गंभीर। जागरण

 गोविंद दास की हालत गंभीर। जागरण

HighLights

  1. पैड़ा वाले बाबा गोविंद दास ने विषाक्त पदार्थ खाया।

  2. फेसबुक लाइव के दौरान उठाया आत्मघाती कदम।

  3. हालत गंभीर, ओपेक हास्पिटल कैली में भर्ती।

जागरण संवाददाता, रुधौली, बस्ती। पैड़ा वाले बाबा गोविंद दास ने रविवार को सुबह सात बजे के करीब विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि बाबा ने अपने आश्रम में फेसबुक लाइव के दौरान यह आत्मघाती कदम उठाया, जिससे वहां मौजूद सहयोगियों में अफरा-तफरी मच गई।

उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उन्हें बस्ती मेडिकल कालेज से संबंद्ध ओपेक हास्पिटल कैली में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि जहरीला पदार्थ खाने के बाद बाबा बार-बार मैं हार गया, कह रहे थे। हालांकि, उन्होंने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया और इसके पीछे क्या वजह रही, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

घटना की जानकारी मिलते ही उनके समर्थकों और सहयोगियों में चिंता का माहौल है। लोग एक-दूसरे को फोन कर तथा वाट्सएप समूहों के माध्यम से लगातार उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

यह भी पढ़ें- सरसों की खेती से बढ़ेगी कमाई, बस्ती के किसानों को बांटे गए RH-761 किस्म के मुफ्त बीज

यह भी पढ़ें- PET Exam 2026: बस्ती में 34 केंद्रों पर परीक्षा शुरू, CCTV और मजिस्ट्रेटों की निगरानी में अभ्यर्थी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।