विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार के CM सम्राट चौधरी ने हरीश द्विवेदी की मां यशोदा देवी को दी श्रद्धांजलि, बस्ती में उमड़ा नेताओं का हुजूम

By Mahendra Kumar TripathiEdited By: Vivek Shukla
Published: Wed, 21 Oct 2026 03:26 PM (IST)

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बस्ती के तेलियाजोत गांव पहुंचकर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की मां यशोदा ...और पढ़ें

तेलियाजोत गांव पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री। जागरण

तेलियाजोत गांव पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री। जागरण

HighLights

  1. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बस्ती के तेलियाजोत गांव पहुंचे।

  2. भाजपा नेता हरीश द्विवेदी की मां यशोदा देवी को दी श्रद्धांजलि।

  3. शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे नेताओं से हाईवे पर जाम लगा।

जागरण संवाददाता, बस्ती। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की मां यशोदा देवी के निधन पर श्रद्धांजलि देने के लिए बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बस्ती जिले के तेलियाजोत गांव पहुंचे। उन्होंने यशोदा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त स्वजन के प्रति संवेदना व्यक्त की।

हरीश द्विवेदी के पैतृक गांव तेलियाजोत में शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए देश के विभिन्न प्रांतों से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। यशोदा देवी के निधन पर शोक जताते हुए आगंतुकों ने परिवार को इस कठिन समय में धैर्य रखने की सांत्वना दी।

WhatsApp Image 2026-10-21 at 2.54.09 PM

अयोध्या-बस्ती-गोरखपुर हाईवे पर वाहनों का लंबा काफिला, यातायात प्रभावित। जागरण

 


 

हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार
तेलियाजोत गांव में वीआइपी आगमन और श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे लोगों की बढ़ती आवाजाही का असर अयोध्या-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी दिखाई दिया। हाईवे पर वाहनों का लंबा काफिला चलने से यातायात प्रभावित हुआ।

यह भी पढ़ें- बस्ती में प्रतिमा विसर्जन के बाद युवक डूबा, मां ने सदमे में की आत्महत्या की कोशिश

हरीश द्विवेदी की मां के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने भी शोक संवेदना व्यक्त की। तेलियाजोत गांव में लगातार पहुंच रहे नेताओं और शुभचिंतकों के कारण क्षेत्र में लोगों की आवाजाही बढ़ी हुई है। श्रद्धांजलि देने आने वालों के चलते हाईवे पर यातायात व्यवस्था बनाए रखना भी चुनौती बना रहा।

यह भी पढ़ें- महराजगंज में कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक पेड़ से टकराई, किशोर की मौत और दो गंभीर घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।