पहले ही प्रयास में शिवम शुक्ला ने मार दी बाजी, UPPSC RO/ARO परीक्षा में हासिल की 71वीं रैंक
बस्ती के हर्रैया विकास क्षेत्र के देवरी गांव निवासी शिवम शुक्ला ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी परीक्षा में 71वीं रैंक हासिल कर क्षेत ...और पढ़ें

HighLights
शिवम शुक्ला ने UPPSC RO/ARO में 71वीं रैंक पाई।
पहले ही प्रयास में समीक्षा अधिकारी परीक्षा में सफलता मिली।
एनआईटी पटना से स्नातक में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
जागरण संवाददाता, बस्ती। हर्रैया विकास क्षेत्र के देवरी गांव निवासी शिवम शुक्ला ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी परीक्षा में 71वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चयन होने से लोगों में खुशी है।
शिवम की प्रारंभिक शिक्षा आर.के.वी.एस संस्थान हर्रैया से हुई। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई ब्राइटवे इंटर कॉलेज लखनऊ से पूरी की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने एनआईटी पटना में प्रवेश लिया, जहां से स्नातक की पढ़ाई के दौरान उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
शैक्षणिक उत्कृष्टता के दम पर शिवम का चयन बिहार के मधेपुरा स्थित इंडियन इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव में प्रोसेस इंजीनियर पद पर हुआ। जहां उन्होंने करीब चार वर्ष तक कार्य किया। सिविल सेवा की तैयारी शुरू की और पहले ही प्रयास में समीक्षा अधिकारी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर ली।
शिवम इससे पहले पीसीएस 2024 साक्षात्कार तक पहुंच चुके हैं। पीसीएस 2025 की मुख्य परीक्षा भी दे चुके हैं। उनकी माता इंटरमीडिएट तक शिक्षित हैं, जबकि उनके पिता राजस्व विभाग खलीलाबाद में तैनात हैं। शिवम के बड़े भाई और भाभी वर्तमान में शिक्षक पद पर कार्यरत हैं।
समीक्षा अधिकारी के पद पर दो होनहारों का चयन
बस्ती। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित- 2023 समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ है। जिसमें नीलेश कुमार सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी पैकोलिया ने प्रदेश में चौथा रैंक प्राप्त कर परचम लहराया है।
इसी क्षेत्र के ही असनहरा गांव निवासी अभिषेक चौधरी पुत्र राम बहाल चौधरी को समीक्षा अधिकारी पद पर प्रदेश में 195 वां रैंक हासिल हुआ है। दोनो होनहारों के चयन से स्वजन के साथ ही गांव में लोगों ने प्रसन्नता जताई है।