विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Basti News: बस्ती में भूमि विवाद को लेकर मचा हड़कंप, चाचा ने की भतीजे की हत्या; गिरफ्तार

Published: Fri, 28 Mar 2025 01:54 PM (IST)

Basti News बस्ती में जमीन के विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया। लालगंज थाना क्षेत्र के थालापार गांव ...और पढ़ें

रोते बिलखते परिजन। इनसेट में मृतक। जागरण
रोते बिलखते परिजन। इनसेट में मृतक। जागरण

जागरण संवाददाता, बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के थालापार गांव निवासी एक चाचा ने जमीन के विवाद को लेकर अपने भतीजे की धारदार हथियार से गुरुवार की रात हत्या कर दी। सीओ रुधौली स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि चौकीदार की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर मृतक राकेश यादव की पत्नी श्यामदुलारी की तहरीर पर आरोपित चाचा रामजस यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

ग्रामीणों ने बताया की गुरुवार की रात जब रामजस घर से सोने चले गए तो वहां राकेश भी सो रहा था, जिससे उनकी कुछ कहा सुनी हो गई और रामजस नशे में थे, विवाद इतना बढ़ा की धारदार हथियार से हमला कर दिया।

आनन फानन में पुलिस ने जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा। जहां उसकी मृत्यु हो गई। दिवंगत अपने पीछे पत्नी श्याम दुलारी और दो माह के बेटे ऋषभ को छोड़ गया है।

इसे भी पढ़ें- Basti News: पेड़ की डाल से लटकता मिला युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

किशोर मृत्यु के तीसरे दिन भी रही सियासी सरगर्मी

किशोर आदर्श की मृत्यु का मामले में पुलिस को कटघड़े में खड़ा किए के म़द्दे पर जिले में पहली बार सत्तापक्ष व विपक्ष पुलिस के खिलाफ एक सुर में दिख रहे हैं। लगातार तीसरे दिन भी सियासी सरगर्मी बनी रही। भाजपा, सपा व कांग्रेस के प्रमुख नेता अपने -अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ मृत किशोर के घर सान्तवना देने के दिन भर उभाई गावं में जाते रहे।

उभाई गांव में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय संग में सदर विधायक महेन्द्र नाथ यादव। जागरण


नेता प्रतिपक्ष व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय उभाई गांव पहुंच करआदर्श के स्वजन को ढाढस बंधाया और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने ने कहा कि प्रदेश में कभी कभी सत्तापक्ष और विपक्ष एक साथ प्रदर्शन करते हैं। हमारी सरकार होती तो हमारा जिलाध्यक्ष मुकदमा भी लिखवा देता और पुलिस वालों को जेल भी भिजवा देता।

भाजपा सरकार में न्याय का गला घोटा जा रहा है। प्रदेश में अन्याय चरम पर है कहीं फर्जी एनकाउंटर हो रहा कहीं बुलडोजर से घर गिराए जा रहे हैं। यही अमृत काल का सुशासन है। नेता प्रतिपक्ष के साथ सदर विधायक महेन्द्र नाथ यादव, वरिष्ठ सपा नेता प्रवीण पाठक व अन्य पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें- Basti Car Accident: बस्ती में दर्दनाक हादसा, कार और ट्रक की भिड़ंत में पांच की मौत; तीन घायल

पीड़ित स्वजन को मिले एक करोड़ का मुआवजा: कांग्रेस

कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मण्डल ने गुरुवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी की अगुवाई में दुबौलिया थानाक्षेत्र के उभाई गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिला सहानुभूति जताई। आदर्श की मौत के लिए पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने मांग किया कि दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को एक करोड़ का मुआवजा दिया जाय।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने आदर्श के परिजनों से मिलकर हर स्तर पर सहयोग का आश्वासन दिया। कहा कि प्रदेश में कानून का राज खतरे में पड़ गया है और पुलिस पूरी तरह से मनमानी कर रही है। कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रतिनिधि मंडल में नेता देवेन्द्र श्रीवास्तव, वृजेश आर्य, कर्नल एके सिंह, अनिल भारती आदि शामिल रहे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।