बस्ती में वायरलेस टावर पर चढ़ी महिला, पुलिस भर्ती परीक्षा के दिन ठप रही संचार व्यवस्था
बस्ती में एक महिला पति और शादी कराने वाले मध्यस्थ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस कार्यालय के वायरलेस टावर पर चढ़ गई। इस अप्रत्याशित घटना के क ...और पढ़ें
-1781131014876_m.webp)
वायरलेस टावर पर चढ़ी महिला। AI जेनरेटेड फोटो
HighLights
महिला पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर टावर पर चढ़ी।
पुलिस की संचार व्यवस्था पूरे दिन के लिए बाधित हुई।
पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान संपर्क पूरी तरह ठप रहा।
जागरण संवाददाता, बस्ती। पति और शादी कराने वाले मध्यस्थ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एक महिला पुलिस कार्यालय के सामने वायरलेस टावर पर चढ़ गई। इस अप्रत्याशित घटना के चलते पुलिस विभाग की संचार व्यवस्था (वायरलेस सेट) पूरे दिन ठप रही।
पावड़े की महिला मधु पति अजीत कुमार पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रही थी। गांव के एक व्यक्ति जिसने उसकी शादी कराई थी, के खिलाफ भी वह कार्रवाई चाह रही थी।
वायरलेस टावर पर चढ़ी महिला से नीचे उतरने के लिए बार-बार आग्रह किया गया, लेकिन उसने किसी की एक न सुनी। उसके टावर पर चढ़ने के कारण वायरलेस टावर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके चलते पुलिस की आंतरिक संचार व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई।
पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान पूरे दिन पुलिस कंट्रोल रूम का संपर्क किसी से नहीं हो सका। किसी तरह समझाकर पुलिस ने उसे नीचे उतारा। केस दर्जकर उसे हिरासत में लिया गया है।
यह भी पढ़ें- यूपी में विद्युत दुर्घटनाएं रोकने के लिए मेंटेनेंस मानकों को सुनिश्चित करने के निर्देश, लापरवाही पर गिरेगी गाज
यह भी पढ़ें- यूपी में चालान माफी योजना में गंभीर उल्लंघन करने वाले नहीं बचेंगे, फिर खुलेंगे पुराने केस