विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भदोही में छह बीघे के क‍िसान ने ल‍िया चार्टर्ड प्‍लेन, सोशल मीड‍िया पर बधाई वायरल होने के बाद सुरक्षा एजेंस‍ियां पड़ गईं पीछे

By Jitendra Upadhyay Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 22 Oct 2026 02:31 PM (IST)

भदोही के एक छह बीघे के किसान अजीत तिवारी की चार्टर्ड प्लेन के साथ AI-जनरेटेड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल ...और पढ़ें

भदोही के किसान की AI प्लेन फोटो ने मचाई हलचल प्रशासन भी जांच में जुटा।

भदोही के किसान की AI प्लेन फोटो ने मचाई हलचल प्रशासन भी जांच में जुटा।

HighLights

  1. भदोही के किसान अजीत तिवारी की AI प्लेन फोटो वायरल।

  2. सोशल मीडिया पर बधाई के बाद प्रशासन ने की जांच।

  3. किसान परेशान, पुलिस ने फोटो को AI निर्मित बताया।

जागरण संवाददाता, भदोही। ज‍िले के छह बीघे के क‍िसान की तस्‍वीर के साथ चार्टर्ड प्‍लेन की फोटो सामने आने के बाद ज‍िले के बड़े उद्योगपत‍ि ही नहीं बल्‍क‍ि ज‍िला प्रशासन तक ह‍िल गया। वायरल हो रही फोटो के साथ व‍िमान में अजीत तिवारी के व‍िजय दशमी पर व‍िमान को चंदन टीका करते द‍िखाया गया है। मामले की जानकारी के बाद एलआइयू की टीम भी इस वि‍मान के माल‍िक तक जा पहुंची तो पूरा प्रकरण सामने आया। 

फेसबुक पर उमेश कुमार पांडेय की प्रोफाइल से फोटो जारी कर ल‍िखा है क‍ि - "हमारे अग्रज एवं परम स्नेही ब्राह्मण शिरोमणि अजीत तिवारी ज्ञानपुर भदोही भैया को दशमी पर न्यू हेलीकॉप्टर लेने घर बहुत बहुत बधाई शुभकामना l भैया आप पर मैया विंध्यवासिनी देवी एवं शारदा मैया मैहर एवं वैष्णव माता रानी एवं प्रभु श्री राम की कृपा सदैव बनी रहे यही कामना हैl"

facebook

फेसबुक पर व‍िमान की पूजा करते किसान अजीत त‍िवारी की फोटो सामने आने के ल‍िए सभी चौंक ही नहीं गए बल्‍क‍ि हजारों लोग सोशल मीड‍िया पर बधाई भी देते नजर आए। इस मामले की जानकारी होने के बाद ज‍िला प्रशासन की ओर से एलआइयू की टीम ने भी मौके पर जाकर मामले की जांच पड़ताल की है। इस प्रकरण के बाद से ही अजीत त‍िवारी की दुन‍िया मानो बदल गई है। 

बुधवार को एक वीडियो फेसबुक पर प्रसारित हुआ। उसमें लिखा गया कि ज्ञानपुर भदोही निवासी अजीत तिवारी ने दशहरा पर हेलीकाप्टर खरीदा है। अजीत तिवारी बकायदा हेलीकाप्टर के साथ खड़े हैं, हेलीकाप्टर भी काले रंग में चमचमाता हुआ लाल रंग के फीते से बंधा हुआ है। फेसबुक यह फोटो प्रसारित होते ही जहां लोग उन्हें बधाई देने लगे तो प्रशासनिक अमले में हलचल मच गई।

भदोही जिले में अचानक हेलीकाप्टर खरीदने वाले पर लोगों की निगाह लग गई। अजीत तिवारी को खोजने के लिए एलआइयू भी लग गई। उनके फोटो से पहचान हुई कि वह जगन्नाथपुर गोपीगंज के रहने वाले हैं और यह फोटो एआइ से बना है। उनसे संपर्क करने में 20 मिनट का समय लगा। कारण उनके मोबाइल फोन पर बधाई देने वालों का तांता लगा है।

उन्होंने बताया कि पता नहीं किस व्यक्ति ने यह शरारत की है। वे सामान्य कृषक हैं, छह बीघा खेत हैं और चार भाई हैं। उनकी आय सामान्य है। घर परिवार किसी तरह चला रहे हैं, किसी ने उनके साथ मजाक किया है। सबसे खराब यह लग रहा है कि लोग उन्हें बधाई दे रहे है। उनके घर तक लोग पहुंच रहे हें। घर वाले भी परेशान हो गए हैं, चाय बनाते-बनाते।

बता दें कि इंटरनेट मीडिया से कार्य जितना सरल हाे गया है उससे कहीं ज्यादा दुरुपयोग भी हो रहा है। हेलीकाप्टर के साथ अजीत तिवारी के इस फोटो ने भले ही उन्हें हीरो बना दिया लेकिन उनके लिए परेशानी भी खड़ी कर दी है। वह अपने शुभचिंतकों को जवाब देते-देते परेशान हो गए हैं।

इस पूरे प्रकरण के बाबत पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने कहा क‍ि फेसबुक पर लगा फोटो एआइ से बना दिख रहा है। जांच में यह स्पष्ट हाे गया है। पुलिस की उनके प्रति सहानुभूति है। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।