विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में आम, अमरूद और नींबू की बागवानी के लिए सरकार देगी पैसा, 3 साल तक खाते में आएगी धनराशि

Published: Mon, 26 Oct 2026 03:34 PM (IST)

भदोही में किसानों को अब आम, अमरूद और नींबू की बागवानी के लिए सरकार की ओर से अनुदान मिलेगा। विंध्य ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. किसानों को बागवानी के लिए 36 माह तक अनुदान।

  2. आम, अमरूद, नींबू की खेती पर मिलेगा 3000 रुपये।

  3. भदोही में ऑनलाइन आवेदन, प्रथम आवक-प्रथम पावक।

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही)। किसानों को बागवानी के लिए प्रेरित करने को शासन की ओर से अनुदान योजना संचालित की है। अब आम, अमरूद से लेकर नींबू की बागवानी करने पर अनुदान दिया जाएगा। किसानों को तीन हजार रुपये प्रति माह की दर से 36 माह तक अनुदान मिलता रहेगा। इससे उन्हें पौधों की देखभाल व सुरक्षा में किसी तरह की दिक्कत नहीं आने पाएगी।

इसके लिए उद्यान विभाग के अंतर्गत विंध्य बुंदेलखंड औद्यानिक विकास योजना शुरू की गई है। विभाग की ओर से इसके लिए किसानों से ऑनलाइन आवेदन लेने का काम शुरू कर दिया गया है।

किसानों की आय बढ़ाने को लेकर शासन की ओर से तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं। एक ओर जहां फूल, सब्जियों, मसाले (लहसुन, हल्दी) आदि की खेती पर अनुदान दिया जा रहा है तो किसान बागवानी के लिए भी प्रेरित हों।

आम, अमरूद, नींबू आदि की बागवानी करने पर भी अनुदान देने को योजना संचालित की गई है। ऐसे में किसानों ने बागवानी के प्रति रुचि दिखाई तो इससे मिलने वाले उत्पादन के लाभ से समृद्धि आएगी।

क्या है लागत व तय अनुदान

जिले में आम, अमरूद व नींबू की बागवानी के लिए साढ़े छह हेक्टेयर का लक्ष्य तय किया गया है। इसमें आम की बागवानी में प्रति हेक्टेयर 110 पौधे, अमरूद 280 व नींबू के 400 पौधे रोपित किए जाएंगे। किसानों को 36 माह यानी तीन वर्ष तक प्रति माह तीन हजार रुपये अनुदान दिया जाएगा। हालांकि पहले वर्ष पूरा अनुदान मिलेगा लेकिन दूसरे व तीसरे वर्ष में पौधों की जीवितता के आधार पर अनुदान राशि दिया जाएगा।

प्रथम आवक-प्रथम पावक पर तय होंगे लाभार्थी

योजनाओं का लाभ हासिल करने के लिए विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पंजीयन कराकर किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लाभार्थी किसानों का चयन प्रथम आवक-प्रथम पावक की तर्ज पर किया जाएगा। -ममता सिंह यादव, जिला उद्यान अधिकारी, भदोही।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।