भदोही में फार्मर रजिस्ट्री होने पर धान बिक्री के लिए नहीं कराना होगा वेरिफिकेशन, एक नवंबर से शुरू होगी खरीद
भदोही में धान खरीद की तैयारी शुरू हो गई है, जो 1 नवंबर से शुरू होगी। पंजीकृत किसानों को सत्यापन की आवश्यकता नहीं होगी।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
भदोही में 1 नवंबर से धान खरीद शुरू होगी।
पंजीकृत किसानों को सत्यापन की आवश्यकता नहीं होगी।
सामान्य धान का समर्थन मूल्य ₹2441 प्रति क्विंटल।
जागरण संवाददाता, भदोही। खरीफ की प्रमुख फसल धान तैयारी की ओर बढ़ रही है। अगस्त व सितंबर में हुई अच्छी बारिश के चलते किसान धान की बेहतर पैदावार हासिल होने को लेकर आश्वस्त भी हैं। इसी के साथ फसल तैयार होने पर किसानों को अपनी धान उपज की बिक्री करने में किसी तरह की दिक्कत न आने पाए, साथ ही उन्हें उपज का सही मूल्य भी मिल जाय, इसके लिए धान खरीद की तैयारी भी शुरू हो गई है।
अबकी बार किसानों को यह राहत दी गई है कि यदि फार्मर रजिस्ट्री है तो उन्हें सत्यापन नहीं कराना होगा। जिनका फार्मर रजिस्ट्री नहीं बन सका हैं उन्हें सत्यापन की जरूरत पड़ेगी। धान खरीद के लिए जिले में विभिन्न एजेंसियों के 28 क्रय केंद्र बनाए तो खरीद प्रक्रिया के अनुश्रवण व पर्यवेक्षण के लिए अपर जिलाधिकारी को खरीद अधिकारी नामित किया गया है। धान की खरीद जिले में एक नवंबर से शुरू होगी।
विपणन विभाग की ओर से 2026-27 में 28 क्रय केंद्रों के जरिए खरीद की तैयारी की गई है। इसमें विपणन विभाग के 15, उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (पीसीएफ) के 12 और भारतीय खाद्य निगम का एक केंद्र शामिल हैं। जिला विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि क्रय केंद्रों पर तैयारी की जा रही है।
सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये व ए ग्रेड धान का मूल्य 2461 रुपये प्रति क्विंटल तय है। जो पिछले वर्ष तय मूल्य से 72 रुपये अधिक है। धान की बिक्री के लिए किसान विभागीय वेबसाइट एफसीएस डाट यूपी डॉट गवर्नमेंट डाट इन पर जाकर का पंजीकरण करा सकते हैं।
किसान किसी भी साइबर कैफे, जन सुविधा केंद्र, मोबाइल से भी पंजीकरण कर सकेंगे। अब तक अब तक 140 किसानों ने पंजीयन कराया है। इसमें से 15 का सत्यापन भी हो चुका है।
यह भी पढ़ें- कोडीनयुक्त कफ सीरप मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ नौ माह बाद दाखिल की चार्जशीट, आठ अभी भी फरार
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।