भदोही पुलिस मुठभेड़ में मेरठ के दो बदमाश घायल, ग्राहक सेवा केंद्र चोरी का खुलासा
औरई पुलिस और स्वाट टीम ने मुठभेड़ में दो बदमाशों, इमरान और शाकिर को गिरफ्तार किया, जिनके पैर में गोली लगी। ...और पढ़ें

HighLights
औरई पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल।
माधोसिंह ग्राहक सेवा केंद्र से 4.80 लाख की चोरी कबूली।
बदमाशों से असलहा, कारतूस और हेरोइन बरामद हुई।
जागरण संवाददाता, घोसिया (भदोही)। औराई पुलिस व स्वाट टीम ने शनिवार की रात माधोसिंह के खमरिया रोड के पास मुठभेड़ में मेरठ जिले के लिसाडीगेट थाना के समर गार्डन कालोनी निवासी इमरान व इंचौली थाना के लावड कस्बा के दरबार मोहल्ला निवासी शाकिर उर्फ अंडा को गिरफ्तार किया।
दोनों के दाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। उनके पास से दो तमंचा, कारतूस, पांच ग्राम हेराइन बरामद हुई। पूछताछ में दोनों ने माधोसिंह में एक ग्राहक सेवा केंद्र से 4.80 लाख की चोरी की बात स्वीकार की। उन्हें औराई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। दोनों के ऊपर औराई व अन्य थानों में कई मकदमें दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि रात्रि में पुलिस गश्त पर थी। कुछ आपराधिक किस्म के लोगों की औराई की जानकारी मिली। इससे पुलिस टीम ने माधोसिंह स्टेशन के पास खमरिया रोड पर वाहन जांच शुरू कर दी।
इसी बीच दो युवक बाइक पर आते दिखे, रोकने का प्रयास किया तो दोनों बाइक मोड़कर मीरजापुर की ओर भागने लगे। पीछा किया उन्होंने फायर झोंक दिया। पुलिस ने बचाव करते हुए फायर किया लेकिन वह बच गए।
बदमाशों ने दोबारा फायर किया तो पुलिस ने तीन फायर किए इसमें दोनों के पैर में गोली लगी। दोनों बाइक समेत गिर पड़े। पूछताछ के बाद दोनों का आपराधिक इतिहास खंगाला गया तो वह चोरी, छिनैती के मामलों के वांछित निकले। दोनों को पुलिस सीएचसी औराई लेकर आई, उपचार के बाद पूछताछ की।
दोनों ने बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र भवन की छत पर लगी लोहे की ग्रिल काटकर दुकान के अंदर दाखिल हुए और वहां से नकदी लेकर भाग गए थे। चोरी किए रुपयों में दो हजार रुपये एडवांस देकर एक कार किराये पर ली और मेरठ चले गए।
खबरें और भी
उन्होंने किराया व खाने-पीने में दस हजार खर्च कर दिया। वहां 33 हजार रुपये की हेरोइन खरीदी, जो बरामद हुई है। दोनों ने बताया कि वे चोरी की किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे।