विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhadohi: 'गर्भवती है इसलिए...' दुष्कर्म पीड़िता की जबरदस्ती आरोपी से रचाई गई शादी ; लड़की के परिवारवालों के दावे से मची सनसनी

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Mon, 06 Jan 2025 01:31 AM (IST)Updated: Mon, 06 Jan 2025 02:58 AM (IST)

पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि आरोपी आरोपी साजिद अली (उम्र करीब 35 वर्ष) ने कोतवाली क्षेत्र के एक ...और पढ़ें

उत्तर प्रदेश में एक व्यक्ति ने 19 साल की लड़की का कई बार यौन उत्पीड़न किया।(फोटो सोर्स: जागरण)
उत्तर प्रदेश में एक व्यक्ति ने 19 साल की लड़की का कई बार यौन उत्पीड़न किया।(फोटो सोर्स: जागरण)

पीटीआई, भदोही।  उत्तर प्रदेश में एक व्यक्ति ने 19 साल की लड़की के साथ कई बार दुष्कर्म को अंजाम दिया । पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाया है कि जब वे इस मामले के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पुलिस के पास पहुंचे तो पुलिस ने लड़की की शादी आरोपी से कराने पर मजबूर किया।

साजिद ने कई बार महिला का किया यौन उत्पीड़न

पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी कात्यायन ने एफआईआर के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि आरोपी आरोपी साजिद अली (उम्र करीब 35 वर्ष) ने कोतवाली क्षेत्र के एक महिला से दोस्ती की और उसके घर आना-जाना शुरू कर दिया। पिछले साल 10 मार्च को साजिद ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। दोनों घर में अकेले थे।

साजिद ने महिला का वीडियो भी बना लिया। वहीं, उसने लड़की को धमकी दी कि अगर उसने कोई शिकायत की तो उसका वीडियो लीक कर दिया जाएगा। डर की वजह से महिला चुप रही। इसके बाद कई बार साजिद ने महिला का यौन उत्पीड़न किया, जिसकी वजह से वो गर्भवती हो गई।

पुलिस ने महिला की साजिद से शादी रचाने के लिए किया राजी  

जब महिला के शरीर में परिवर्तन हुए तो उसके माता-पिता ने उससे पूछताछ की, जिसके बाद पीड़िता ने सारी सच्चाई बताई। जब पीड़िता के माता पिता साजिद की शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंचे तो पुलिस वालों ने कहा कि वो लड़की की शादी साजिद से करा दें क्योंकि पीड़िता गर्भवती है। पुलिस ने शादी के लिए माता-पिता को राजी भी करवा लिया। इसके बाद अक्टूबर में पता चला कि साजिद पहले से ही शादीशुदा है। 26 नवंबर को महिला ने एक प्राइवेट अस्पताल में एक मृत बच्चे को जन्म दिया।

साजिद के खिलाफ मामला दर्ज

कई महीनों तक मानसिक और शारीरिक कष्ट सहने वाली महिला ने आखिरकार 3 जनवरी को लिखित शिकायत दर्ज करवाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला का बयान दर्ज कर लिया गया है और मेडिकल जांच भी कराई गई है।

यह भी पढ़ें: किसे बनाया जाएगा भारत का पहला गरीबी मुक्त राज्य? 15 लाख परिवारों के जीवन में सुधार करेगी सरकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।