विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भदोही संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम ने जताई नाराजगी, समय पर शिकायतें निपटाने के निर्देश

Published: Sat, 01 Aug 2026 06:38 PM (GMT+05:30)

भदोही में संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम ने 239 शिकायतों में से केवल 22 के निस्तारण पर नाराजगी जताई। उन्होंने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. डीएम ने 239 शिकायतों में से 22 के निस्तारण पर जताई नाराजगी।

  2. अधिकारियों को जनता की समस्याओं का तीन दिन में समाधान करने का आदेश।

  3. राजस्व और भूमि विवादों की शिकायतों पर निष्पक्ष जांच का आदेश।

जागरण संवाददाता, भदोही। दुर्गागंज के कुढ़वा से आए 75वर्षीय राजाराम गौतम आंबेडकर पार्क के रास्ते के लिए सात साल से अधिकारियों के दौड़ रहे हैं। उनका कहना है कि ग्राम समाज जमीन पर डाॅ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा है, जबकि शेष जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। ऐसे में पार्क का रास्ता अवरुद्ध हो गया है। इसके लिए दस बार प्रार्थना पत्र दे चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

भीमसेनपुर गांव से आए 70 वर्षीय आद्या प्रसाद तिवारी ने कहा हल्का लेखपाल ने रंजिशवश धारा 67 का वाद दर्ज करा दिया है, जो न्यायालय तहसीलदार भदोही के यहां कंप्यूटर पर दिख रहा है, लेकिन मूल पत्रावली न्यायालय में उपलब्ध नहीं है।

सवाल यह है कि कंप्यूटर पर तारीख किस प्रकार से दर्ज हो रही है। उनका कहना है कि उनके खिलाफ धारा 67 का वाद दाखिल हुआ है तो उसकी पत्रावली न्यायालय में उपलब्ध होना आवश्यक है। इसके चक्कर में वे बार बार एसडीएम व दिवसों में आ रहे हैं।

संपूर्ण समाधान दिवस में इस तरह के तमाम प्रार्थना पत्र आए। डीएम प्रार्थना पत्राें और पीड़िताें की बात सुनकर अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करने लगे। कहा इन समस्याओं का तीन दिन में समाधान कर उन्हें बताएं।

डीएम ने सभी अधिकारियों को कहा कि उनसे संबंधित जो शिकायतें हैं उनका निस्तारण हर हाल में करें, जिसने लापरवाही बरती उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इसी तरह मुख्य विकास अधिकारी बालगोविंद शुक्ल, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष चक, एसडीएम चंद्रकांत त्रिपाठी, सीओ सुमित त्रिपाठी ने अन्य लोगों की शिकायतें सुनीं। डीएम ने कहा कि कई मामलों में संतोषजनक आख्या नहीं मिल रही है, इससे शिकायतकर्ता को न्याय नहीं मिल पा रहा है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट करते हुए कहा कि न्यायालय में विचाराधीन मामलों को छोड़कर शेष शिकायतों का आपसी सहमति, निष्पक्ष जांच और तथ्यों के आधार पर निस्तारण किया जाए।

तहसील में 96 शिकायतों का संज्ञान लिया गया जिसमें छह के त्वरित निस्तारण का दावा किया गया। ज्ञानपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 55 शिकायतों में आठ का त्वरित निस्तारण किया गया जबकि औराई में 88 शिकायतों में आठ के त्वरित निस्तारण का दावा किया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।