Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भदोही में बनेगा 3.80 करोड़ का नया बरात घर, पूर्व प्रस्तावित एस्टीमेट रद, शासन को भेजा गया नया डीपीआर

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 09:16 PM (IST)

    भदोही में 3.80 करोड़ रुपये की लागत से एक नए बरात घर के निर्माण की तैयारी है, जिसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) शासन को भेजी गई है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. भदोही में 3.80 करोड़ का नया बरात घर प्रस्तावित।

    2. 2.48 करोड़ की पुरानी योजना आबादी बढ़ने से रद्द।

    3. मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत निर्माण होगा।

    जागरण संवाददाता, भदोही। भदोही शहर में एक और बरात घर के निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए शासन में 3.80 करोड़ का डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर शासन को प्रेषित कर दिया गया है, जबकि मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत पूर्व में प्रस्तावित 2.48 करोड़ के लागत वाले बरात घर का प्रस्ताव रद हो गया है। शहर की अधिक आबादी व कार्य क्षेत्र को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

    शासन की मंशा के अनुसार नगर निकायों में बरात घर का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों के लोगों को वैवाहिक आयोजनों के लिए कम शुल्क पर उपलब्ध कराया जा सके। जिले के घोसिया नगर पंचायत में बरात घर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसी तरह भदोही के लिए भी 2.48 करोड़ रुपये के लागत से बरात घर को मंजूरी मिली थी।

    पालिका के तत्कालीन ईओ धर्मराज सिंह ने भदोही नगर पालिका की अधिक आबादी को मद्देनजर वृहद बरात घर निर्माण की आवश्यकता पर बल देते हुए शासन में पत्राचार किया था। उनका कहना था कि 2.48 करोड़़ पर्याप्त नहीं है। इस पर शासन की ओर से मिली स्वीकृति के बाद नए सिरे से 3.80 करोड़ की कार्ययोजना बनाई गई।

    शासन द्वारा मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत एक वित्तीय वर्ष में 20 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है। पिछले वित्तीय वर्ष में भदोही नगर पालिका ने 6.24 करोड़ का स्टीमेट शासन को भेजा था। जिसमें आठ कार्यों के लिए 5.99 करोड़ रुपये स्वीकृति मिली थी।

    खबरें और भी

    रजपुरा आवासीय कालोनी फेज-1 में चिल्ड्रेन पार्क का सुंदरीकरण व स्टडी सेंटर (लाइब्रेरी), छठ पूजा के लिए दो स्थानों पर सुंदरीकरण कराने, चार स्थानों पर ओपेन जिम खोलने के साथ बरात घर का निर्माण कराने की योजना बनाई गई थी।

    3.58 करोड़ में बनकर तैयार है लग्न मंडप

    नपा भदोही में 3.58 करोड़ से एक कल्याण लग्न मंडप (बरात घर) का निर्माण हो चुका है। शहर के फत्तूपुर में नवनिर्मित भवन में मुख्यमत्री सामूहिक विवाह का आयोजन भी किया जा चुका है। पिछले माह पालिका को हैंडओवर भी कर दिया गया। हालांकि अभी इसका संचालन सुनिश्चित नहीं हो सका है।

    फत्तूपुर में निर्मित बरात घर (कल्याण लग्न मंडप) में कर्मचारियों की नियुक्ति और बोर्ड द्वारा उपयोग शुल्क आदि तय होने के बाद इसका संचालन किया जाएगा। इस बीच दूसरे बरात घर के लिए नया डीपीआर तैयार कर भेजा गया है। शासन की स्वीकृति मिलने के बाद उसका निर्माण भी शुरू करा दिया जाएगा।

    -डीएस वर्मा, ईओ नगर पालिका परिषद भदोही।