विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhadohi Accident: बारातियों से भरी बोलेरो पेड़ से टकराई, ड्राइवर की मौत; एक की हालत गंभीर

Updated: Mon, 22 Apr 2024 03:52 PM (IST)

यूपी के भदोही में सोमवार की सुबह बारातियों को लेकर वापस लौट रही बोलेरो असंतुलित होकर सड़क के किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। चालक शिवचरन बिंद दरोगा की म ...और पढ़ें

कोईरौना थाना क्षेत्र के रइयापुर गांव में सड़क के किनारे पेड़ से भिड़ी बोलेरो।- जागरण
कोईरौना थाना क्षेत्र के रइयापुर गांव में सड़क के किनारे पेड़ से भिड़ी बोलेरो।- जागरण

HighLights

  1. जंगीगंज-कोइरौना मार्ग पर स्थित रैयापुर से पास सोमवार को घटी घटना
  2. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर घायल को पहुंचाया अस्पताल

संवाद सूत्र, ऊंज (भदोही)। कोइरौना थाना क्षेत्र के रैयापुर गांव के पास सोमवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे बारातियों को लेकर वापस लौट रही बोलेरो असंतुलित होकर सड़क के किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। इससे चालक शिवचरन बिंद दरोगा 55 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बोलेरो में सवार उनका दामाद महेंद्र कुमार बिंद 28 वर्ष गंभीर रूप घायल हो गया। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजते ही घायल को अस्पताल पहुंचाया।

गोपीगंज थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी शिवचरन बिंद के बड़े पुत्र बालमुकुंद बिंद बारात प्रयागराज जिले के हंडिया थानांतर्गत कागापुर गांव निवासी ज्ञानधर बिंद के यहां रविवार को गई थी। सोमवार को वापस लौटते समय वह खुद ही बोलेरो चला रहे थे। जैसे ही रैयापुर गांव के समीप पहुंचे अचानक झपकी आ जाने से बोलेरो असंतुलित हो गई। वह जब तक संभाल पाते सड़क के किनारे स्थित पेड़ से टकरा जाने से अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि उसी में सवार उनका दामाद कोइरौना थाना क्षेत्र के जाजपुर निवासी महेंद्र गंभीर रूप घायल हो गया। हालांकि अन्य सवार सुरक्षित बच गए। टक्कर होते ही सवारों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर जुटे लोगों व पुलिस के सहयोग से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोईरौना पहुंचाया गया। जहां से घायल को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। मृतक को तीन पुत्र व दो दो पुत्री हैं। बड़े पुत्र की शादी करने गए थे। पत्नी उर्मिला देवी सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।

मंगल गीत की जगह करुण क्रंदन, गम में बदली खुशी

रविवार को गई बारात के बाद सोमवार को परिवार के सदस्यों सहित घर पर जुटे रिस्तेदार बारात वापस आने व दुल्हन के स्वागत की तैयारी में लगे थे। मंगल गीत गाये जा रहे थे। इस बीच अचानक घटी घटना की जानकारी होते ही मंगल गीत करुण क्रंदन में बदल गया। हंसी-खुशी का चल रहा माहौल गम में बदल गया।

यह भी पढ़ें: थानाध्यक्ष की अकड़ ने उजाड़ दी सिपाही की दुनिया, तबयीत अधिक बिगड़ने पर ज्योति अपने पति सिपाही विकास को ही पुकारती रही