विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भदोही में पुरानी रंजिश में दो परिवारों के बीच मारपीट, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

By qaisar parvez Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 27 Oct 2026 05:05 PM (IST)

भदोही के नेवादा कलां गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो परिवारों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें एक महिला ...और पढ़ें

भदोही में पुरानी रंजिश के चलते दो परिवारों में खूनी संघर्ष, तीन लोग गंभीर घायल।

भदोही में पुरानी रंजिश के चलते दो परिवारों में खूनी संघर्ष, तीन लोग गंभीर घायल।

HighLights

  1. पुरानी रंजिश में दो परिवारों के बीच हुई मारपीट।

  2. घटना में एक महिला सहित तीन लोग घायल हुए।

  3. पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही, कानूनी कार्रवाई जारी।

जागरण संवाददाता, भदोही। कोतवाली क्षेत्र के नेवादा कलां गांव में मंगलवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो परिवारों के बीच मारपीट हो गई। घटना में एक महिला समेत तीन लोग घायल हुए। घायलों को एमबीएस राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया।

मंगलवार सुबह 112 पर सूचना मिली कि गांव निवासी रणधीर सिंह और उनकी पत्नी बबीता को विपक्षी रविंद्र सिंह और उनके परिवार के लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और सीओ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, रविंद्र के परिवार के लोगों ने रणधीर के परिवार को घसीटकर पीटा, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

इस दौरान एक पक्ष ने तमंचे से गोली चलाने का आरोप लगाया। हालांकि, पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार किया है। दोनों परिवारों के बीच पिछले दो साल से रंजिश चल रही है। करीब 15-16 दिन पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। उस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई थी। उसी विवाद को लेकर मंगलवार सुबह फिर कहासुनी और मारपीट हुई।

घटना में एक पक्ष के संदीप सिंह (24), पुत्र राज बहादुर सिंह, घायल हुए। दूसरे पक्ष से रणधीर सिंह उर्फ रंधा (45), पुत्र स्वर्गीय राज बहादुर, और उनकी पत्नी बबिता सिंह (41) घायल हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।