विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पहली वाली बुआ ने तो अखिलेश को छोड़ दिया है, अब यह बंगाल से दूसरी लेकर आए हैं'...अखिलेश यादव पर पीएम मोदी ने कसा तंज

Published: Thu, 16 May 2024 02:57 PM (IST)

PM Modi in Bhadohi पीएम मोदी ने कहा कि मैं अखिलेश यादव से एक सवाल करना चाहता हूं। उन्होंने कि ...और पढ़ें

'पहली वाली बुआ ने तो अखिलेश को छोड़ दिया है, अब यह बंगाल से बुआ लेकर आए हैं'
'पहली वाली बुआ ने तो अखिलेश को छोड़ दिया है, अब यह बंगाल से बुआ लेकर आए हैं'

जागरण संवाददाता, भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले वाली बुआ ने तो सपा को छोड़ दिया है। अब ये बंगाल से बुआ लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि बुआ बबुआ के खेल से आप लोगों को सैकड़ों मील दूर रहना है। दरअसल पीएम मोदी का पहली वाली बुआ से निशाना मायावती की तरफ था तो वहीं बंगाल की बुआ से उनका निशाना ममता बनर्जी पर था। 

ममता बनर्जी बंगाल में यूपी वालों को कहती हैं बाहरी : मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि मैं अखिलेश यादव से एक सवाल करना चाहता हूं। उन्होंने कि ममता बनर्जी यूपी बिहार वालों को बंगाल में बाहरी कहती हैं। पीएम मोदी ने कहा कि कभी आपने कभी पूछा कि वह यूपी बिहार वालों को बंगाल में बाहरी क्यों कहती हैं? उन्होंने कहा कि हमारा देश एक है। हम सभी भारतवासी एक हैं और भारतमाता की सन्तान हैं। फिर बंगाल में टीएमसी यूपी बिहार के लोगों को गाली क्यों देती हैं?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।