विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भदोही में 2653 किलो अवैध पटाखों के साथ पिता पुत्र समेत दो गिरफ्तार

By Jitendra Upadhyay Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 24 Oct 2026 03:31 PM (GMT+05:30)

भदोही में गोपीगंज पुलिस और स्वाट टीम ने सोनखरी और छोटी चौराहा पर छापेमारी कर 2653 किलो अवैध बारूदयुक्त पटाखे ...और पढ़ें

भदोही में अवैध पटाखों का जखीरा बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार।

भदोही में अवैध पटाखों का जखीरा बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार।

HighLights

  1. भदोही में 2653 किलो अवैध पटाखे जब्त, दो गिरफ्तार।

  2. गोपीगंज पुलिस ने आरबी ट्रेडर्स, बरनवाल बुक डिपो पर छापा मारा।

  3. पिता-पुत्र पर विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज।

जागरण संवाददाता, भदोही। गोपीगंज पुलिस और स्वाट टीम ने शुक्रवार की रात नगर के सोनखरी में आरबी ट्रेडर्स और छोटी चौराहा की बरनवाल बुक डिपो पर छापेमारी कर 2653 किलो बारूदयुक्त पटाखे बरामद किए। पुलिस ने दुकानदार अंकुर बरनवाल और उसके पिता कृष्ण मुरारी बरनवाल को गिरफ्तार किया है।

पटाखे 72 बड़े कार्टन व 24 बोरी में रखे गए थे। एसएचओ सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि दोनों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा 9बी में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पकड़े गए अंकुर ने बताया कि धनतेरस और दीपावली पर अधिक मुनाफा कमाने के लिए निर्धारित मात्रा से कहीं अधिक पटाखे जमा कर रखे थे।

अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि सोनखरी स्थित आरबी ट्रेडर्स से 2049.04 किलो व छोटी चौराहा स्थित बरनवाल बुक डिपो से 603.96 किलो पटाखे बरामद हुए हैं। आरबी ट्रेडर्स का 450 किलो का लाइसेंस था लेकिन यहां कई गुना ज्यादा का भंडारण किया गया मिला है।

इसे वाराणसी, कोलकाता से लेकर आया था। वह सोनखरी से पटाखे लाकर अपने पिता कृष्ण मुरारी की छोटी चौराहा स्थित बरनवाल बुक डिपो में बिना लाइसेंस के बिक्री के लिए रखता था और सीजन में यहीं से बेचता है। बताया कि बुलेट बम, मीना बम, हाइड्रो बम, चटाई, कृष्णा छाप जवान फुलझड़ी, मोरी छाप लगेन राकेट, चंद्रमा बैग और मिसाइल समेत विभिन्न प्रकार के पटाखे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।