Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नौ दिन के बाद खुली यूनियन बैंक की मुख्य शाखा

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 26 Apr 2021 04:37 PM (GMT+05:30)

    कोरोना विस्फोट के कारण नौ दिन से बंद मर्यादपट्टी स्थित यूनियन बैंक की मुख्य शाखा सोमवार को खुल गई। हालांकि अभी अधिकतर संक्रमित व वायरल फीवर से ग्रस्त ...और पढ़ें

    नौ दिन के बाद खुली यूनियन बैंक की मुख्य शाखा
    नौ दिन के बाद खुली यूनियन बैंक की मुख्य शाखा

    जागरण संवाददाता, भदोही : कोरोना विस्फोट के कारण नौ दिन से बंद मर्यादपट्टी स्थित यूनियन बैंक की मुख्य शाखा सोमवार को खुल गई। हालांकि अभी अधिकतर संक्रमित व वायरल फीवर से ग्रस्त कर्मचारी स्वस्थ नहीं हैं बावजूद इसके ग्राहकों की समस्या को देखते हुए कुछ कर्मचारियों को आवश्यक कामकाज निबटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    एलडीएम उमेश कुमार का कहना है कि चुनाव ड्यूटी के बाद से ही बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी बीमार चल रहे हैं। इसमें से कई संक्रमण के शिकार हैं। बताया कि ग्राहकों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से बैंक खोलवा दिया गया है लेकिन लेन देन व बेहद आवश्यक बैंकिग कार्य ही किए जाएंगे। इसके लिए ग्राहकों को सहयोग करना होगा। बैंक के अंदर एक एक कर उन्हीं ग्राहकों को प्रवेश दिया जाएगा जिनका आवश्यक कार्य है।

    यूनियन बैंक की मुख्य शाखा में कार्यरत 10 कर्मचारी कोरोना पाजिटिव थे जबकि मुख्य शाखा प्रबंधक सहित शेष वायरल फीवर से ग्रसित रहे। इसी तरह यूबीआई के रजपुरा शाखा में भी पांच कर्मचारी संक्रमण से प्रभावित रहे। हालांकि रजपुरा शाखा को बंद नहीं किया गया था। मर्यादपट्टी स्थित मुख्य शाखा बंद होने से ग्राहकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर बैंक में बड़ी संख्या में कालीन व्यवसायियों के खाते हैं। बंदी के दौरान उनका लेन देन ठप हो गया था जिससे कर्मचारियों व मजदूरों का भुगतान करना मुश्किल हो गया था। बहरहाल बैंक खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली है।