Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिजनौर में मेड़ पर खड़े पेड़ काटने को लेकर विवाद, एक व्यक्ति ने दूसरे परिवार बरसाई गोलियां; एक युवक की मौत

    By Jagran NewsEdited By: riya.pandey
    Updated: Sun, 03 Dec 2023 08:57 PM (IST)

    बढ़ापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुआंखेड़ा खदरी निवासी भूपेंद्र सिंह पुत्र प्रीतम सिंह का खदरी में शेरगढ़ नाम से फार्म हाउस है। फार्म में 500 बीघा जमीन है। ...और पढ़ें

    खेत के मेड़ पर लगे पेड़ के विवाद में एक की मौत
    खेत के मेड़ पर लगे पेड़ के विवाद में एक की मौत

    संवाद सूत्र, बढ़ापुर (बिजनौर)। गांव कुआखेड़ा खदरी में मेड़ पर खड़े विवादित पेड़ काटने को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से एक परिवार पर गोली बरसा दी। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके मां-पिता व भाई गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

    पुलिस ने आरोपित को पिस्टल के साथ दबोच लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। आरोपित 100 एकड़ का मालिक है। 

    बढ़ापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुआंखेड़ा खदरी निवासी भूपेंद्र सिंह पुत्र प्रीतम सिंह का खदरी में शेरगढ़ नाम से फार्म हाउस है। फार्म में 500 बीघा जमीन है। वह परिवार के साथ मुंबई में रहता है और इस समय गांव आया हुआ है। फार्म हाउस के पास ही गुरदीप सिंह की कृषि भूमि हैं। भूमि की मेड़ पर यूकेलिप्टस के पेड़ खड़े हुए हैं। भूपेंद्र सिंह पेड़ों को काटकर तार बंदी करना चाहता था। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चला आ रहा था।

    पेड़ को लेकर हुआ विवाद

    गुरप्रीत सिंह पेड़ अपने बताता है। रविवार की दोपहर इसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद में दोनों पक्षों में पहले लाठी-डंडे चले। भूपेंद्र की ओर से उसके नौकरों ने भी जमकर मारपीट की। मामला बढ़ता देख भूपेंद्र फार्म हाउस से अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल लाया और परिवार के चारों लोगों पर गोली बरसा दी।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

    गोली लगने से गुरप्रीत सिंह के 22 वर्षीय बेटे गोविंद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गुरदीप सिंह, मां मीराबाई व भाई अमरीक उर्फ बूटा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

    सूचना पर एएसपी देहात धर्म सिंह मार्छाल, सीओ नगीना संग्राम सिंह व थानाध्यक्ष सुमित राठी  पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस आरोपित भूपेंद्र सिंह को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    अविवाहित था मृतक 

    तीनों घायलों को अफजलगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद भिजवाया हैं, जहां पर गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया गया हैं। मृतक अविवाहित था। आरोपित के खिलाफ तहरीर देने की तैयारी की जा रही है। एएएसपी पूर्वी का कहना है कि मेड़ पर खड़े पेड़ काटने को लेकर विवाद हुआ था। आरोपित को हिरासत में ले लिया है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Etawah Safari Park: रहस्य बनकर रह गई बब्बर शेर केसरी की मौत, पोस्टमार्टम में नहीं हुआ खुलासा; विसरा की होगी जांच