विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bijnor Accident: भीषण हादसे में दूल्हा-दुल्हन सहित सात की मौत; तेज रफ्तार कार ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर

Published: Sat, 16 Nov 2024 09:03 AM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2024 12:38 PM (IST)

बिजनौर में हुए सड़क हादसे में सात की मौत हो चुकी है। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। तत्काल ...और पढ़ें

Bijnor Accident: सड़क हादसे का प्रतीकात्मक फोटो।
Bijnor Accident: सड़क हादसे का प्रतीकात्मक फोटो।

HighLights

  1. सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त
  2. ऑटो करके दुल्हन को घर ले जा रहा था परिवार

जागरण संवाददाता, बिजनौर। सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। मृतकों में थ्री व्हीलर चालक के अलावा बाकी छह एक ही परिवार के हैं।

धामपुर थाना क्षेत्र के गांव तीबड़ी निवासी 65 वर्षीय खुर्शीद अहमद पांच दिन पहले अपने बेटे 25 वर्षीय विशाल का निकाह करने झारखंड के जिला मधेपुरा के कस्बा परोहाबाद गए थे। उनके साथ हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव खारी निवासी खुर्शीद का साडू मुमताज, उसकी पत्नी रूबी और 14 वर्षीय पुत्री बुशरा भी थे।

शुक्रवार रात सभी लोग ट्रेन द्वारा झारखंड से मुरादाबाद पहुंचे थे। वहां से देर रात कोई वाहन न मिलने पर उन्होंने मुरादाबाद के थाना काठ क्षेत्र के गांव कासमपुर निवासी अजब सिंह का ऑटो किराए पर ले लिया। सभी ऑटो में सवार होकर गांव तीबड़ी के लिए रवाना हुए।

पीछे से आ रही क्रेटा कार ने मारी टक्कर

जब हरिद्वार काशीपुर नेशनल हाईवे पर धामपुर में दुर्गा विहार बाईपासपर पहुंचा तो अचानक पीछे से आ रही तेज रफ्तार क्रेटा कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और ऑटो में सवार खुर्शीद, उसका बेटा विशाल, नवविवाहिता खुशी, खुर्शीद का साडू मुमताज, उसकी पत्नी रूबी व बेटी बुशरा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक अजब सिंह की सीएचसी में इलाज के दौरान मौत हुई।

कार चालक भी हुआ घायल

कार चालक सुहेल पुत्र हबीब अल्वी व अमन पुत्र मिर्जा इमरान निवासी मोहल्ला कोटरा, थाना शेरकोट गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर सीएचसी में एसपी अभिषेक झा, एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल, एसडीएम धामपुर आदि अधिकारी पहुंचे। फिलहाल पुलिस सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया हादसे में घायल आरोपित का उपचार चल रहा है। केस दर्ज किया गया है।

सीएम ने हादसे पर जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बिजनौर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।