विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुश्ताक खान अपहरण मामले में बड़ा खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; कैसे बनाई किडनैपिंग की रणनीति... चौंकाने वाले राज खुले

Published: Sat, 14 Dec 2024 02:46 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान और कॉमेडियन सुनील पाल के अपहरण और फिरौती वसूलने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों ...और पढ़ें

पुलिस ने एक्टर मुश्ताक खान अपहरण मामले का खुलासा कर दिया है। (तस्वीर जागरण)
पुलिस ने एक्टर मुश्ताक खान अपहरण मामले का खुलासा कर दिया है। (तस्वीर जागरण)

HighLights

  1. अभिनेता मुश्ताक खान अपहरण कांड- चार आरोपी गिरफ्तार, एक लाख नगदी बरामद
  2. दिल्ली बॉर्डर पर जैन शिकंजी से अपनी गाड़ी में करते थे रिसीव
  3. गिरोह के सरगना लवी पाल समेत छह आरोपियों की तलाश

जागरण संवाददाता, बिजनौर। बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान (Mushtak Khan) और कॉमेडियन सुनील पाल (Sunil Pal) के अपहरण और फिरौती वसूलने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन आरोपी बिजनौर और एक गाजियाबाद के साहिबाबाद का रहने वाला है।

आरोपियों ने बताया कि इवेंट के नाम पर अपहरण करने के बाद वसूली करते थे। दो अभिनेताओं के साथ उन्होंने वसूली की है। राजेश पुरी के साथ सिर्फ सेल्फी लेकर दिल्ली से जाने दिया। सिने अभिनेता शक्ति कपूर से संपर्क किया था, लेकिन उनकी टोकन मनी अधिक होने के चलते बुकिंग नहीं की थी।

20 नवंबर को मुश्ताक खान का हुआ था अपहरण

सिने अभिनेता मुश्ताक खान का 20 नवंबर को अपहरण कर बिजनौर के चाहशीरी में रखा गया था। बदमाशों ने उनके मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन पेमेंट कर मेरठ और मुजफ्फरनगर के खतौली में खरीदारी की थी। जनसेवा केंद्र से 25 हजार रुपये का कैश निकाला था। करीब 2. 20 लाख रुपए की वसूली की थी। इस मामले में उनके मैनेजर शिवम यादव ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।

इसके अलावा इन बदमाशों ने दो दिसंबर को कॉमेडियन सुनील पाल का भी इवेंट कराने के बहाने से अपहरण कर वसूली की थी। शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी अभिषेक झा ने इस पूरे मामले का खुलासा किया।

इसे भी पढ़ें- मुश्‍ताक और सुनील पाल अपहरण-फ‍िरौती मामले में STF के हत्थे चढ़ा पूर्व पार्षद सार्थक चौधरी, पूछताछ जारी

गिरोह का सरगना समेत 6 आरोपी फरार

एसपी ने बताया कि अपहरण और फिरौती वसूलने वाले गिरोह के चार सदस्य पूर्व पार्षद सार्थक चौधरी, उर्फ रिक्की पुत्र राजीव चौधरी निवासी जाटान, सबीउद्दीन उर्फ सैबी व शशांक निवासी गाजियाबाद को गिफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक लाख चार हजार रुपये बरामद हुए हैं। गिरोह का सरगना समेत छह आरोपी अभी भी फरार हैं। सार्थक पर 11 केस दर्ज हैं।

एएसपी सिटी संजीव बाजपेयी ने बताया कि बदमाशों ने पूछताछ में सिर्फ मुश्ताक और सुनील पाल से वसूली की बात को स्वीकारी है। अभिनेता राजेश पुरी को आमंत्रित किया था, लेकिन सेल्फी लेकर भेज दिया था। अभिनेता शक्ति कपूर से संपर्क किया, उनकी फीस पांच लाख रुपए थी। टोकन मनी ज्यादा होने के चलते उन्हें आमंत्रित नहीं किया।

फरार आरोपियों में दो लवी पाल के मौसेरे भाई हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। टीम में शहर कोतवाल उदयप्रताप, स्वाट प्रभारी सचिन मलिक, विशाल चिकारा शामिल रहे।

मुश्ताक के मोबाइल से की गई 22 ट्रांसजेक्शन

अपहरण के दौरान मुश्ताक खान के मोबाइल से 22 ट्रांसजेक्शन की गई। 25 हजार रुपये कैश लिए गए। बाकी रकम की राशन की दुकान, मोबाइल शॉप, विशाल ट्रेडर्स से राशन का सामान, न्यू भारत इलेक्टानिक शाप, से मिक्सर और हीटिंग रॉड खरीदे हैं।

इसे भी पढ़ें- मुश्ताक खान अपहरण प्रकरण: हिरासत में लिए गए दो आरोपी, कार भी बरामद… इसी से किडनैप गए थे सुनील पाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।