समलैंगिक विवाह से इन्कार करने पर सहेली के अश्लील फोटो कर दिए वायरल
बिजनौर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक युवती ने समलैंगिक विवाह से इन्कार किया तो पड़ोसी युवती ने एआई की मदद से उसके अश्लील फोटो बनाकर ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
एआइ की मदद से तैयार किए फोटो।
आरोपित युवती सहित पांच पर मुकदमा।
संवाद सूत्र, कोतवाली देहात (बिजनौर)। एक युवती ने पहले पड़ोसी गांव निवासी युवती से दोस्ती कर ली। विश्वास में लेकर कुछ फोटो भी खींच लिए। अब आरोपित युवती ने पीड़ित के साथ समलैंगिक विवाह करने का दबाव बनाया।
इन्कार करने पर आरोपित युवती ने अपने और पीड़िता के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी तैयार की और एआइ की मदद से पीड़ित युवती के अश्लील फोटो तैयार कर वायरल कर दिए। पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपित युवती और उसके पांच स्वजन पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली देहात क्षेत्र में अजीब प्रकरण सामने आया है। यहां एक गांव निवासी युवती से दूसरे गांव निवासी युवती ने दोस्ती कर ली। दोस्ती होने के बाद दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत भी होने लगी। इस दौरान आरोपित युवती ने पीड़ित की कई फोटो भी ले ली। इसके बाद युवती से विवाह करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया।
पीड़ित ने इन्कार कर दिया। जिस पर आरोपित युवती ने उसे बदनाम करने की धमकी दी। साथ ही इंस्टाग्राम पर अपने और पीड़ित के नाम से आइडी बना ली। इसके बाद आरोपित ने पीड़ित के एआइ की मदद से अश्लील फोटो तैयार किए और वायरल कर दिए। परेशान होकर पीड़ित ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी।
जिस पर मां ने आरोपित युवती के साथ उसके पिता, भाई, बहन और जीजा पर मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपित युवती की बहन की ससुराल उसके गांव में है। आरोपित अक्सर गांव आती थी और इस दौरान दोनों संपर्क में आ गई थी। कोतवाली देहात के प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।