Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    15 दिन में कुर्क होगी गैंग्सटर अतीक अहमद की संपत्ति, एसडीएम धामपुर रिसीवर नियुक्त

    By Virendra Rana Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sun, 31 May 2026 06:18 PM (IST)

    गैंगस्टर अतीक अहमद की 168 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बिजनौर के धामपुर तहसील स्थित सहसपुर में अगले 15 दिनों में कुर्क की जाएगी। यह कार्रवाई गैंगस्ट ...और पढ़ें

    (प्रतीकात्मक फोटो)

    (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. अतीक की 168 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क होगी।

    2. बिजनौर के धामपुर तहसील स्थित सहसपुर में कार्रवाई।

    3. गोमांस तस्करी मामले में गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्की।

    संवाद सहयोगी, धामपुर (बिजनौर)। गोमांस की तस्करी के आरोपित गैंग्सटर अतीक अहमद की तहसील धामपुर के थाना स्योहारा के सहसपुर स्थित संपत्ति अगले 15 दिन में कुर्क की जाएगी। 168 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट जालौन ने एसडीएम धामपुर को रिसीवर नियुक्त किया है। सोमवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद जल्द ही नोटिस चस्पा करने व अन्य कार्रवाई तेजी से शुरू कर दी जाएगी।

    गैंग्सटर अतीक अहमद मूल रूप से थाना स्योहारा के सहसपुर का निवासी है। फिलहाल वह दिल्ली के निजामुद्दीन में रहता है। सहसपुर के गांव याकूबपुर में उसकी ओमर इंटरनेशनल स्लाटर हाउस का भवन व अन्य संपत्ति है। अतीक अहमद की संपत्ति कुर्क करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट जालौन राजेश कुमार पांडे ने गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम-1986 की धारा-14 के तहत संपत्ति को कुर्क करने के आदेश दिए हैं।

    आदेश में एसडीएम धामपुर को रिसीवर नियुक्त किया है। इसके चलते अब धामपुर एसडीएम स्मृति मिश्रा की ओर से इसके लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसडीएम के मुताबिक अगले 15 दिन में अतीक अहमद की संपत्ति को कुर्क किया जाएगा, जिसमें सहसपुर के याकूबपुर स्थित ओमर इंटरनेशनल स्लाटर हाउस व अन्य संपत्ति शामिल है।

    कुर्क की जाने वाली सम्पत्ति का वास्तविक आंकलन एक अरब 68 करोड़ 13 लाख 32 हजार 600 रुपये किया गया है। जालौन जिला मजिस्ट्रेट ने एसडीएम को रिसीवर नियुक्त करके नियमानुसार संपत्ति कुर्क कर रिपोर्ट की प्रति न्यायालय में उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। एसडीएम स्मृति मिश्रा ने बताया कि उक्त संपत्ति में गांव याकूबपुर की 10 गाटा संख्याओं की कुल भूमि एवं गाटा संख्या 46, 102, 40, 52, 54 व 47 पर निर्मित ओमर इंटरनेशनल स्लाटर हाउस का भवन शामिल हैं।

    खबरें और भी

    सोमवार को मुख्यमंत्री के आलमपुर गांवड़ी में कार्यक्रम के बाद जल्द ही नोटिस चस्पा करने व कुर्की की अन्य कार्रवाई तेज कर दी जाएगी। 15 दिनों के भीतर संपत्ति कुर्क करके जालौन मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट भेजी जाएगी। यह कार्रवाई जालौन पुलिस द्वारा 21 दिसंबर 2023 को झांसी कानपुर-हाईवे पर गोमांस से भरे कंटेनर के पकड़े जाने के मामले में की जा रही है। जालौन पुलिस ने सहसपुर निवासी अतीक अहमद को मुख्य आरोपित बनाया था, उसके ऊपर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। अतीक अहमद अब दिल्ली के निजामुद्दीन में रहता है, लेकिन उसकी 168 करोड़ से अधिक की संपत्ति धामपुर तहसील क्षेत्र के कस्बा सहसपुर में है।