Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कालागढ़ टाइगर रिजर्व में वर्चस्व की जंग में घायल हुआ भोला बाघ, बेहोशी की हालत में ले जाया गया रेस्क्यू सेंटर

    By Ajeet Chaudhary Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sun, 28 Jun 2026 02:24 PM (GMT+05:30)

    कालागढ़ टाइगर रिजर्व में वर्चस्व की लड़ाई में भोला बाघ गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे वनकर्मियों ने बेहोशी की हालत में रेस्क्यू सेंटर पहुंचाया। ...और पढ़ें

    कालागढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघ को ट्रेंकुलाइज करके लाते वन विभाग के कर्मचारी। सौजन्य: वन विभाग

    कालागढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघ को ट्रेंकुलाइज करके लाते वन विभाग के कर्मचारी। सौजन्य: वन विभाग

    HighLights

    1. कालागढ़ टाइगर रिजर्व में वर्चस्व की जंग में भोला बाघ घायल।

    2. वनकर्मियों ने बेहोशी की हालत में रेस्क्यू सेंटर पहुंचाया, उपचार जारी।

    3. पांच वर्षीय लोकप्रिय बाघ का दाहिना पंजा बुरी तरह चोटिल।

    संवाद सूत्र, कासमपुर गढ़ी (बिजनौर)। कालागढ़ टाइगर रिजर्व में वर्चस्व की जंग में बाघ भोला घायल हो गया। उसे ट्रेंकुलाइज करके रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया, जहां उपचार के बाद स्वस्थ होने पर ही भोला को वन में उसके क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।

    शुक्रवार को वनकर्मियों ने कार्बेट टाइगर रिजर्व के तराई पश्चिमी वन प्रभाग क्षेत्र में एक बाघ को घायल हालत में देखा। उसकी पहचान भोला बाघा के रूप में हुई। भोला बाघ पर्यटकों के रूट पर दिखाई देता रहता है। उसकी आयु लगभग पांच वर्ष है। पर्यटकों के बीच में यह बहुत प्रसिद्ध है। शाम को बाघ को वन विभाग की टीम ने ट्रेंकुलाइज किया। टीम ने पहले उसे जाल पर रखकर उठाया और गाड़ी से ढ़ेला में बने रेस्क्यू सेंटर में ले जाया गया।

    जहां उसे होश आ गया है। भोला का दाहिना पंजा बुरी तरह घायल है और शरीर पर बाकी जगह भी चोट के निशान हैं। माना जा रहा है कि वर्चस्व की जंग में दूसरे बाघ से लड़ाई में भोला घायल हुआ है। भोला का उपचार कर रहे वरिष्ठ पशु चिकित्सक डा. दुष्यंत शर्मा ने बताया कि बाघ बुरी तरह घायल हुआ है। उसका उपचार किया जा रहा है। उसकी हालत में सुधार होने पर ही उसे वन में छोड़ा जाएगा। उसे रेस्क्यू सेंटर में ही खाने के लिए मांस आदि दिया जाएगा।