घूमने के लिए नहीं था दोपहिया वाहन, इसलिए लूट ली बाइक; मुठभेड़ के बाद दो गिरफ्तार
Bijnor News: बिजनौर पुलिस ने बाइक और मोबाइल लूट के मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक ...और पढ़ें

मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार बदमाश।
HighLights
मुठभेड़ में बिजनौर पुलिस ने दो को पकड़ा।
एक बदमाश के पैर में गोली लगी।
जागरण संवाददाता, बिजनौर। शहर कोतवाली पुलिस ने बाइक और मोबाइल लूट में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। बदमााशें ने बताया कि उनके गिरोह पर छह युवक हैं।
बताया कि उनके बाइक नहीं थी। घूमने के लिए बाइक की आवश्यकता थी। इसलिए युवक से बाइक लूट ली। गिरफ्तार आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव जहानाबाद निवासी अशोक चांदपुर रोड स्थित एग्रीस्टो मासा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में नौकरी करता है। 12 अगस्त की रात को वह ड्यूटी कर बाइक से घर जा रहा था। वह गंज नहर के पास पहुंचा। उसी समय सड़क पर पैदल जा रहे छह युवकों ने उसे हाथ देकर रोक लिया। मारपीट कर अशोक से बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया। इसके बाद सभी एक ही बाइक पर बैठकर फरार हो गए।
दो घंटे बाद किसी तरह अशोक गंज पुलिस चौकी पहुंचा। लूट की सूचना दी। जानकारी पर सीओ सिटी और शहर कोतवाल ने बदमाशों की तलाश, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। रविवार रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी। पकड़ा गया बदमाश देव पुत्र सतीश निवासी रेहड़वा शहर कोतवाली है। उसके एक साथी गांव गांवड़ी बुजुर्ग निवासी मनीष पुत्र काके को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपित देव ने बताया कि वे छह दोस्त हैं। उनके पास कोई वाहन नहीं हैं। घटना की रात वह पैदल ही घूम रहे थे।
इसी दौरान उन्होंने लगा कि एक बाइक घूमने के लिए चाहिए। अचानक उन्होंने लूट की योजना बना ली। इसी बीच अशोक आ गया और उससे बाइक छीन ली। शहर कोतवाल अवनीत मान ने बताया कि आरोपित देव पर एक जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपित इंटर की पढ़ाई पूरी करने के बाद खेतीबाड़ी करते हैं। अन्य आरोपित इंटर में पढ़ रहे हैं या मजदूरी करते हैं। सीओ सिटी अभय पांडे ने बताया कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी की जा रही है।
