विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

24 दिन बाद चांदपुर से बिजनौर और गजरौला मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन शुरू

By Sachin Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Tue, 25 Aug 2026 06:20 AM (IST)

Bijnor News: सावन माह में कांवड़ यात्रा के कारण 24 दिनों तक बंद रही बिजनौर और गजरौला मार्ग पर रोडवेज ...और पढ़ें

प्रतीकात्‍मक फोटो

प्रतीकात्‍मक फोटो

HighLights

  1. बिजनौर-गजरौला मार्ग पर 24 दिन बाद बसें फिर शुरू।

  2. कांवड़ यात्रा के रूट डायवर्जन से बसें बंद थीं।

  3. परिवहन निगम को 70 लाख रुपये का राजस्व घाटा।

संवाद सहयोगी, चांदपुर (बिजनौर)। सावन माह में रुट डायवर्जन के चलते चौबीस दिन तक बिजनौर व गजरौला मार्ग पर बंद रही रोडवेज की बसों का मंगलवार से संचालन शुरू हो जाएगा। रुट डायवर्जन के चलते 24 दिनों तक बसों का संचालन ठप्प रहने से विभाग का 70 लाख रुपये का राजस्व घट गया। बसों का संचालन शुरु होने से जहा यात्रियों की परेशानी कम होगी वही रोडबेज का राजस्व भी बढने लगेगा।

सावन माह में कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रशासन के आदेश पर परिवहन निगम द्वारा चांदपुर से बिजनौर व गजरौला के साथ ही नूरपुर मार्ग पर एक अगस्त से बसों का संचालन बंद कर दिया गया था। कांवड यात्रा के चलते इन मार्गो पर 24 दिन तक बसों का संचालन पूरी तरह से ठप्प रहा।

हालांकि बिजनौर के लिए वाया अम्हेडा व गजरौला के लिए वाया फीना बसों का संचालन किया जा रहा था लेकिन यात्रियों की संख्या घटकर आधी रह गई थी। लगातार बसों का संचालन बंद रहने से परिवहन निगम का लगभग 70 लाख रुपये का राजस्व घट गया है। बसों का संचालन ठप्प होने से बिजनौर व गजरौला मार्ग पर स्थित तीन दर्जन से अधिक गावों के लोगों का आवागमन बुरी तरह से प्रभावित हो गया था।

मंगलवार से बसों का संचालन शुरु होने से इन मार्गो पर स्थित गावों के लोगों को राहत मिलेगी। चांदपुर स्टेशन प्रभारी राजकुमार सिंह ने मंगलवार की सुबह से बसों का पूर्व की भाति संचालन शुरु हो जाने की बात कही है। उन्होने रुट डायवर्जन के चलते चांदपुर डिपों को 24 दिन के भीतर 70 लाख रुपये का राजस्व घट जाने की जानकारी दी है।