सांप ने किसान को डसा, 12 घंटे तक झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ा रहा परिवार; चली गई जान
Bijnor News : बिजनौर के नहटौर में एक किसान को सांप ने डस लिया। परिवार अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ गया। 12 घंटे तक सही इलाज न मि ...और पढ़ें

सांप का प्रतीकात्मक फोटो, इंसेट में उस्मान का फाइल फोटो।
HighLights
बिजनौर के गांव मटौरा मान का मामला।
डॉक्टर की सांप डसने पर अस्पताल ले जाने की सलाह।
संवाद सूत्र, नहटौर (बिजनौर)। गांव मटौरा मान में एक किसान को सांप ने डर लिया। वह घर के बाहर नाली के पास सफाई कर रहे थे। सांप के डसने पर स्वजन उसे सीएचसी नहीं ले गए, बल्कि झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ कर कई जगह ले गए। इससे उसकी जान चली गई। स्वजन ने कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की।
गांव मटौरामान निवासी 32 वर्षीय उस्मान पुत्र नफीस अहमद किसान थे। बुधवार सुबह लगभग आठ बजे वह अपने घर के बाहर नाली साफ करे थे। वह नाली के पास उगी झाड़ियां और पत्तों आदि को हाथ से हटाने लगे, इसी दौरान एक सांप ने उन्हें डस लिया। उनकी चीख सुनकर स्वजन व ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों के कहने पर स्वजन उस्मान को झाड़-फूंक करने वाले एक व्यक्ति के पास ताजपुर में ले गए। वहां उनकी हालत में कोई सुधार नहीं होने पर एक-दो गांव में और ले गए।
बुधवार रात 10 बजे उस्मान की मौत हो गई। स्वजन शव को घर ले आए। इस मामले में उन्होंने पोस्टमार्टम या अन्य कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की है। गुरुवार सुबह गांव में सिपुर्द-ए खाक कर दिया गया। स्वजन के मुताबिक उस्मान शादीशुदा था, लेकिन कुछ समय पहले उसकी पत्नी छोड़कर चली गई थी, उसका नौ वर्षीय एक बेटा है, जो गांव में उसके पास रही रहता है।
यह भी पढ़ें- VIDEO: मरे सांप को मुंह में दबाकर वीडियो बनवाना पड़ा भारी, युवक को लगे 13 एंटी वेनम इंजेक्शन, अब कैसी है उसकी हालत?
सीएचसी ले जाते तो बच जाती जान
स्वजन उस्मान को सांप के डसने के बाद सीएचसी नहीं ले गए। जबकि सीएचसी नहटौर उनके गांव से कुछ दूरी पर ही है, जबकि ग्रामीणों की बात मान कर झाड़-फूंक कराने के लिए इधर-उधर भटकते रहे। 12 घंटे से अधिक समय तक इलाज के लिए भटकते रहे। यदि स्वजन समय रहते सीएचसी पहुंच जाते तो उस्मान की जान बच जाती।
खबरें और भी
सीएचसी प्रभारी डा. आशीष आर्य ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि सांप के डसने पर झाड़-फूंक के चक्कर में नहीं पड़ें, मरीज को सीधे सीएचसी या जिला मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां समय पर एंटी वेनम वैक्सीन लगाकर मरीज की जान बचाई जा सकती है।