विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिजनौर: फर्जी फर्म दिखाकर 10 लाख के पटाखे हड़पे, अन्य मामले में महिला को धमकी देकर मांगे चार लाख रुपये

By Birendra Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 26 Oct 2026 12:35 PM (IST)

बिजनौर में एक पटाखा फैक्ट्री मालिक से फर्जी फर्म दिखाकर दस लाख रुपये के पटाखे हड़प लिए गए। उधर अन्य ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. पटाखा फैक्ट्री मालिक की शिकायत पर तीन आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज।

  2. नजीबाबाद में महिला से धमकी और रंगदारी के मामले में चार के मुकदमा।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। फर्जी फर्म के दस्तावेज दिखाकर पटाखा फैक्ट्री मालिक से दस लाख रुपये के आतिशबाजी हड़प ली। फर्जी बिल और दस्तावेज थमा दिए। ठगी का एहसास होने के बाद फैक्ट्री मालिक ने शहर कोतवाली में हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

गांव ज्ञान विहार निवासी विनीत कुमार की त्रिलोकपुर पटाखा फैक्ट्री है और वैष्णो ट्रेडर्स के नाम से फर्म है। कुछ समय पहले पटाखा फैक्ट्री में सहयोगी उपेंद्र अहलावत के पास अज्ञात नंबर से जितेंद्र सिक्का के नाम से काल आई। उसने कई फैक्ट्री स्वामियों के नाम बताए। उसने अपने आप को पटाखा का बड़ा व्यापारी बताया और कंपनी का कार्ड दिखाया।

11 जुलाई को जितेंद्र सिक्का फैक्ट्री आया। पटाखा पैकिंग के लिए 30 डिब्बे भेज दिए। इससे उनके झांसे में आ गया। 15 जुलाई पटाखा खरीदने के लिए दो गाड़ियां फैक्ट्री में भेज दी। उसने भुगतान कुछ देर बाद करने का भरोसा दिया। गाड़ी चालक निसार व मुनीब दस लाख की आतिशबाजी भरकर दोनों गाड़ियों में भरवाकर रवाना करा दिया।

उसने बिल व समस्त कागज भी भेज दिए। पता चला कि उसने फर्जी बिल भेजे हैं। उपेंद्र के बात करने पर जितेंद्र सिक्का भुगतान देहरादून से करा देगा। विनीत कुमार की तहरीर पर आरोपित जितेंद्र सिक्का, चालक निसार व मुनीब के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

चार लोगों पर धमकी देकर मांगे चार लाख रुपये

नजीबाबाद : एक महिला ने चार लोगों पर फोन कर गाली-गलौज करने, धमकी देने और चार लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

मुहल्ला पठानपुरा निवासी महिला समीना ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आरोपितों के साथ उसका विवाद चल रहा है। आरोप है कि 14 सितंबर को दोपहर करीब 01:40 बजे फोन कर उसके साथ अभद्रता की गई और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। महिला का आरोप है कि आरोपितों ने रुपये की मांग करते हुए दबाव बनाया।

महिला ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि रुपये नहीं देने पर उसे और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई। पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से मामले में कार्रवाई कर परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुराद खान, आरिफ खान, साहिल खान और अक्सा खान के नाम रिपोर्ट में दर्ज किए हैं। इस मामले में लगाये गए आरोपों की जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।