विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार-कोटद्वार मार्ग पर वाहन दौड़ाएं तो संभल कर, सर्विस रोड पर है ढाई फिट गहरा गड्ढा... हादसे की आशंका

By Anuj Kumar Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 30 Aug 2026 03:18 PM (IST)

हरिद्वार-कोटद्वार मार्ग पर नंगला पिथौरा के पास सर्विस रोड पर ढाई फीट गहरा गड्ढा बन गया है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे के हरिद्वार-कोटद्वार बाईपास पर बना गहरा गड्ढा। जागरण

मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे के हरिद्वार-कोटद्वार बाईपास पर बना गहरा गड्ढा। जागरण

HighLights

  1. हरिद्वार-कोटद्वार मार्ग पर ढाई फीट गहरा गड्ढा।

  2. लगातार बारिश से सर्विस रोड की मिट्टी कटी।

  3. एनएचएआई ने मरम्मत का आश्वासन दिया।

संवाद सूत्र, मंडावली (बिजनौर)। गांव नंगला पिथौरा के सामने मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे के हरिद्वार-कोटद्वार मार्ग की सर्विस रोड पर बीच सड़क में करीब ढाई फिट गहरा गड्ढा है। सड़क के मध्य में बने इस गड्ढे के कारण दुर्घटना का अंदेशा बना है। लोगों की मानें तो कई बार वाहन चालक यहां दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बचे हैं। पता होने के बावजूद एनएचएआई इस ओर कोई ध्यान दे रहा है।

दरअसल, पिछले कई दिन से हो लगातार हो रही बरसात के कारण सर्विस रोड के नीचे की मिट्टी का कटाव होने से सड़क की सतह कमजोर हो गई है। मिट्टी निकलने के बाद सड़क का एक हिस्सा धंस गया। सड़क पर करीब ढाई फीट गहरा गड्ढा बन गया है। गड्ढा अचानक दिखाई देने की वजह से रात्रि में वाहन चालकों के लिए खतरा और अधिक बढ़ गया है।

राहगीरों का आरोप है कि सर्विस रोड पर गड्ढा बनने के बावजूद एनएचएआई के अधिकारी-कर्मचारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। इस हाईवे की सर्विस रोड से होकर प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। क्षेत्रीय नागरिक जितेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, शहाबुद्दीन, सुनील कुमार, नीरज कुमार आदि ने एनएचएआई के अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेते हुए सर्विस रोड की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की।

उनका कहना है कि जब तक सड़क की स्थायी मरम्मत नहीं होती, तब तक गड्ढे के आसपास पर्याप्त संकेतक लगा दिया जाए, ताकि चालकों को दूर से ही खतरे का पता चल सके। एनएचएआई के एसडीओ विनोद उनियाल ने बताया कि सर्विस रोड की मरम्मत करा दी जाएगी।