विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब‍िजनौर में सोता रहा परिवार, चोर समेट ले गए 17 लाख का माल

By Birendra Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 26 Oct 2026 06:35 AM (IST)

Bijnor News: ब‍िजनौर के नगीना स्थित हरगांव में एक घर से चोरों ने 15 लाख के जेवर और 2 लाख ...और पढ़ें

मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस।

मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस।

HighLights

  1. नगीना के हरगांव में ज्योतिषी के घर 17 लाख की चोरी।

  2. पुलिस और स्वाट टीम जांच में जुटी, रिपोर्ट दर्ज।

संवाद सूत्र, नगीना (ब‍िजनौर)। चोरों ने हरगांव में एक घर को खंगाल दिया। परिवार बराबर के कमरे में सोया हुआ था। चोर 15 लाख के जेवरात व दो लाख की नगदी ले गए। पुलिस व स्वाट टीम जांच में जुटी है। मकान मालिक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

नगीना क्षेत्र के गांव हरगांव चांदन निवासी सुरेश शर्मा ज्योतिषि‍ हैं। शनिवार रात परिवार के साथ घर के एक कमरे सोए हुए थे। रविवार तड़के तीन बजे उनकी आंख खुली तो होश उड़ गए।

चोरों ने बराबर का एक कमरा खंगाल दिया। चोर अलमारी और सेफ से सोने-चांदी के जेवर और नकदी साफ कर ले गए।

मकान मालिक ने बताया कि चोर 15 लाख रुपये के जेवर और दो लाख रुपये की नगदी ले गए हैं। जांच में पता चला कि चोर मकान के पीछे की तरफ बनी खिड़की से घर में दाखिल हुए और अलमारी का ताला तोड़कर जेवर और नकदी समेट ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस व फाेरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंची। आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। एएसपी देहात गौतम राय व सीओ नगीना राजेश सोलंकी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मकान मालिक से पूरी जानकारी ली। सीओ नगीना ने बताया कि मकान मालिक रात एक बजे तक उस कमरे में सोया हुआ था।

एक बजे के बाद दूसरे कमरे में चला गया था। तीन बजे देखा तो चोर घर खंगाल गए थे। पुलिस की टीमें जांच में जुटी है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

महिला ने थैले काटकर की हजारों की चोरी

किरतपुर: चांदनी मार्केट मे अज्ञात महिला ने दो अलग-अलग महिलाओ के थैले काटकर लगभग दस हजार रुपये चोरी कर लिए। दोनों महिलाओ को जब थैले काटकर रुपये चोरी होने का पता चला तो उन्होंने शोर मचाया। दुकानदारों ने चोर महिला की तलाश की।

शहर इंचार्ज अजीत सिंह ने भी पुलिस टीम के साथ चोर महिला की तालाश की, लेकिन चोर महिला का कुछ पता नहीं चला। पुलिस बाजार मे लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल कर चोर महिला की तलाश कर रही है। एसओ अमर सिंह राठौर ने बताया कि चोर महिलाओं की तलाश की जा रही है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।